फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: डीविलियर्स ने एक हाथ से उड़कर लिया था कैच, फैंस बोले- यह तो दाऊद को भी पकड़ सकता है

Fri, 19 Nov 2021 03:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल में डीविलियर्स की बल्लेबाजी और फील्डिंग का कोई जवाब नहीं था। आईपीएल 2018 में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा था, जिसके बाद डीविलियर्स का नाम बदलकर सुपरमैन रख दिया गया था।
विज्ञापन
1 of 7
एबी डीविलियर्स का बेहतरीन कैच - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार एबी डीविलियर्स अब आईपीएल में खेलते भी नहीं दिखाई देंगे। फैंस उनके इस फैसले से हैरान हैं। आईपीएल में डीविलियर्स की बल्लेबाजी और फील्डिंग का कोई जवाब नहीं था। आईपीएल 2018 में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा था, जिसके बाद डीविलियर्स का नाम बदलकर सुपरमैन रख दिया गया था।


 
विज्ञापन

2 of 7
एबी डीविलियर्स का बेहतरीन कैच - फोटो : सोशल मीडिया
इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए एक मुकाबले में उनके कैच ने तो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यहां तक लिख दिया था कि एबी डीविलियर्स के मुश्किल कैच पकड़ने की क्षमता का इस्तेमाल कर दाऊद इब्राहिम को पकड़ा जा सकता है। आइए देखते हैं इसी कैच से जुड़े कुछ मजेदार फोटोज और ट्वीट्स...

विज्ञापन

3 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक और यूजर ने डीविलियर्स को बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में दर्शाया था। यह काफी मजेदार मीम था।

4 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे यूजर ने डीविलियर्स को सुपरहीरो के रूप में दिखाया था। डीविलियर्स को ऐसी ही फील्डिंग के लिए जाना भी जाता है। वह मैदान पर अविश्वसनीय फील्डिंग और कैच के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सुपरमैन और मिस्टर 360 के नाम से भी बुलाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म करन-अर्जुन के साथ बना डीविलियर्स के कैच का मीम।
विज्ञापन

6 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
पतंगबाजी करते मिस्टर 360 का मीम। डीविलियर्स ने आईपीएल में 184 मैच खेले हैं और 5162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151.68 का रहा है। उन्होंने लीग में तीन सेंचुरी और 40 फिफ्टी लगाई हैं। टूर्नामेंट में कुल मिलाकर उन्होंने 413 चौके और 251 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में पांच हजार से ज्यादा रन बनाने वालों में डीविलियर्स छठे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और डेविड वार्नर ने रन बनाए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
ऑफिस में बॉस कर्मचारी के रिश्तों को डीविलियर्स के इस कैच से कितनी खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

डीविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मई 2018 में ही संन्यास ले लिया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में डीविलियर्स ने 50.66 की औसत से 8765 रन, वनडे में 53.50 की औसत से 9577 रन और टी-20 में 26.12 की औसत और 135.16 के स्ट्राइक रेट से 1672 रन बनाए हैं।

टेस्ट में डीविलियर्स के नाम 22 शतक और 46 अर्धशतक, वनडे में 25 शतक और 53 अर्धशतक और टी-20 में 10 अर्धशतक दर्ज हैं। टी-20 के सभी लीग और क्रिकेट मिलाकर डीविलियर्स ने 340 टी-20 मैचों में 37.24 की औसत और 150.13 के स्ट्राइक रेट से 9424 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 69 अर्धशतक शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें