फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AB De Villiers: 'पैसे कमाने भारत आते हैं', ट्रॉफी विवाद पर भारत की आलोचना करने वाले डिविलियर्स को फैंस ने घेरा

Sun, 05 Oct 2025 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के बयान ने आग में घी डालने का काम किया। ट्विटर (X) पर कई यूजर्स ने उन पर निशाना साधते हुए लिखा कि वह भारत पैसा कमाने तो आते हैं, लेकिन भारत का पक्ष लेने में दिक्कत होती है। 
विज्ञापन
डिविलियर्स ने एशिया कप विवाद पर बयान दिया - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 फाइनल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फाइनल में ट्रॉफी विवाद पर भारत का पक्ष न लेने पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए। भारतीय फैंस ने उन्हें याद दिलाया कि वो पैसा कमाने के लिए अक्सर भारत ही आते हैं। भारत ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने एसीसी और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का एलान पहले ही कर दिया था। हालांकि, फाइनल के बाद नकवी ने इस फैसले का सम्मान करने की बजाय बेशर्मी की हद पार कर दी और स्टेज पर बने रहे और फिर भारत के ट्रॉफी के लिए स्टेज पर न आने पर और वह ट्रॉफी लेकर होटल भाग गए। नकवी की इस बेशर्मी की खूब आलोचना हुई थी। हालांकि, इस मुद्दे पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के बयान ने आग में घी डालने का काम किया।

एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
'राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए'
दरअसल, डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस विवाद पर बोलते हुए कहा कि उन्हें भारत का रवैया पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा था, 'टीम इंडिया उस व्यक्ति से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती थी जो वहां मौजूद था। मुझे नहीं लगता कि ऐसी बातें खेल का हिस्सा होनी चाहिए। राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए। खेल को सिर्फ खेल के तौर पर मनाया जाना चाहिए। ये देखना दुखद था। उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की चीजें सुलझ जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को असहज स्थिति में डाल दिया जाता है, और यही बात मुझे सबसे ज्यादा खलती है। अंत में जो माहौल बना, वो काफी अजीब था।'

गेल-आरसीबी - फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर भड़के भारतीय फैंस
डिविलियर्स का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही भारतीय फैंस भड़क उठे। ट्विटर (X) पर कई यूजर्स ने उन पर निशाना साधते हुए लिखा कि वह भारत पैसा कमाने तो आते हैं, लेकिन भारत का पक्ष लेने में दिक्कत होती है। एक यूजर ने लिखा, 'IPL में करोड़ों रुपये कमाने के लिए तो भारत आते हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की भावनाओं को समझने की बारी आती है तो सबको राजनीति दिखती है।' दूसरे फैन ने लिखा, 'डिविलियर्स को शायद नहीं पता कि भारत ने क्यों ऐसा किया। वो बस दूर से देखकर राय दे रहे हैं।'









तीसरे यूजर ने लिखा, 'मिलिए एबी डिविलियर्स से...वो आईपीएल के दौरान पैसे कमाने भारत आते हैं। एक बेशर्म फ्रेंचाइजी बिना वजह उन्हें मोटी रकम देती है। और अब वो बीसीसीआई के उस स्टैंड की आलोचना कर रहे हैं, जिसमें भारतीय टीम ने नेता मोहसिन नकवी के हाथों से एशिया कप की ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।'
 

चौथे यूजर ने लिखा, 'एबी डिविलियर्स ने असली चेहरा दिखा दिया है। वो भारत की आलोचना करते हुए कहते हैं कि ‘क्रिकेट को राजनीति से मत मिलाओ।’ कौन हैं वो भारत को ज्ञान देने वाले? यही वजह है कि आज तक उन्होंने एक भी बड़ा ट्रॉफी नहीं जीता। आरसीबी फैंस ने उन्हें बेवजह सिर पर चढ़ा रखा है।' कई यूजर्स ने पुराने इंटरव्यू क्लिप्स भी शेयर किए, जिनमें डिविलियर्स भारतीय क्रिकेट के प्रति सम्मान जताते दिखे थे, लेकिन इस बार उनका बयान फैंस को नागवार गुजरा। 
 

भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया - फोटो : BCCI
एशिया कप फाइनल में क्या हुआ था?
दरअसल, एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराने के बाद ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया। इस घटना ने क्रिकेट जगत को बांट दिया। कुछ लोगों ने भारत के रुख का समर्थन किया, तो कुछ ने इसे अनुचित बताया।





नकवी ट्रॉफी होटल ले गए - फोटो : ANI
डिविलियर्स ने भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ की
हालांकि, आलोचना के बीच डिविलियर्स ने टीम इंडिया की शानदार परफॉर्मेंस की सराहना भी की। उन्होंने कहा, 'चलिए अब ध्यान खेल पर लगाते हैं। भारत की टीम फिलहाल बहुत मजबूत दिख रही है। आने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए यह टीम बेहतरीन तैयारी में है। उनके पास टैलेंट है और वो बड़े मौकों पर अच्छा खेलते हैं।'
विज्ञापन

अभिषेक ने हारिस को बल्ले से जवाब दिया - फोटो : PTI
भारत-पाकिस्तान टकराव से बढ़ा रोमांच
एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मुकाबलों ने क्रिकेट से ज्यादा राजनीतिक माहौल बनाया। न हैंडशेक, न मुस्कान...मैदान पर भी माहौल सख्त दिखा। बावजूद इसके, भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और खिताब अपने नाम किया। यह भारत का नौवां एशिया कप खिताब रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें