फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने कंगारुओं के मंसूबों को किया नाकाम, फिंच ने सामने रखी हार की वजह

Mon, 26 Nov 2018 04:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aaron finch
विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी और क्रुणाल पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी से भारत ने सिडनी में खेला गया तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच छह विकेट से जीत लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 165 रन का लक्ष्य दिया। मेन इन ब्ल्यू ने दो गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। मैच में कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 61 रन बनाए तो वहीं क्रुणाल ने चार ओवर में 36 रन देकर चार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 5
Aaron finch
भारत के खिलाफ मिली इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा, 'हमारी टीम की हार का मुख्य कारण बल्लेबाजी ही रही। हमारी पावरप्ले में शानदार शुरुआत हुए, लेकिन एक विकेट गिरने के बाद हम थोड़ा दबाव में आ गए थे।

4 of 5
finch and stoinis
फिंच ने कहा, 'टीम इंडिया के खिलाफ हमारे पास खास रणनीति भी थी, लेकिन बीच के ओवरों में हम उसे ठीक से लागू नहीं कर पाए। अभी हमारी टीम को काफी मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि एडम जम्पा और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
team india
बता दें कि टीम इंडिया आजतक कभी भी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज का तीसरा मैच नहीं हारी है। इस मुकाबले में भी कोहली की विराट पारी की बदौलत भारत का ये रिकॉर्ड कायम रहा। अब ये रिकॉर्ड 10-0 का हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें