फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: ऋषभ पंत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर

Sun, 25 Nov 2018 10:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishabh pant
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। आइए जानते हैं पंत ने कौन सा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कियाः
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rishabh pant
दरअसल, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में विकेटकीपर ऋषभ पंत टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। बता दें कि ऋषभ से पहले टी-20 इंटरनेशनल में कोई भी विकेटकीपर पहली ही गेंद पर अब तक आउट नहीं हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
pant
तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी व तीसरे मैच में ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। क्रीज पर आते ही एंड्रयू टाय ने उन्हें अपना शिकार बनाया। टाय ने उन्हें कैरी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

4 of 5
ऋषभ पंत
गौरतलब है कि पहले मैच में ऋषभ पंत ने 20 रन बनाए थे। दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। तीसरे मैच में वो बिना खाता खोले यानी शून्य पर आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rishabh pant - फोटो : File photo
याद हो कि ऋषभ पंत पहले मैच में भी अहम वक्त पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे। जिसकी वजह से भारत को करीबी मैच में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि ऋषभ पंत का अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ 10 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 19.62 की औसत से 157 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें