फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम

Wed, 25 May 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
आईपीएल-9 के लीग चरण के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और आज रात से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण में कुल 56 मैच खेले गए जिसमें कई बड़े रिकॉर्ड्स भी बने। विराट कोहली के बल्ले की धूम रही। उन्होंने रिकॉर्ड 4 शतक ठोंक दिए और 14 मैचों में 919 रन बना दिए। कोहली के धूम के साथ ही कई अन्य क्रिकेटरों ने भी कमाल कर दिखाया। तो लीग में बने ढेर सारे रिकॉर्डों के बीच हम आपको 7 ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जिन्हें न तो कोई क्रिकेटर अपने नाम देखना चाहेगा और न ही कोई टीम।  
Trending Videos
विज्ञापन

IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम

2 of 7
इमरान ताहिर - फोटो : Twitter
किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड ऐसा जो कोई भी टीम या गेंदबाज नहीं चाहेगा कि यह रिकॉर्ड उनके खाते में दर्ज हो। लेकिन किसी न किसी टीम के खाते में यह रिकॉर्ड जाना ही था। दिल्ली डेयरडेविल्स के फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने 15 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में 4 ओवरों में 59 रन लुटा दिए। इस दौरान उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम

3 of 7
- फोटो : Twitter
आईपीएल में यूं तो रनों की बारिश जमकर होती है, लेकिन गेंदबाज इस कोशिश में रहते हैं कि बड़े से बड़े बल्लेबाज भी उन पर ज्यादा से ज्यादा छक्का न जड़ सके। लेकिन कुछ गेंदबाज ऐसे होते हैं जिन पर खूब छक्के लग ही जाते हैं। अब किंग्स इलेवन पंजाब के फिरकी गेंदबाज अक्षर पटेल को लीजिए जिनके नाम लीग चरण में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस युवा गेंदबाज ने किसी भी अन्य गेंदबाज की तुलना में 14 मैचों में 17 छक्के लुटा दिए।

IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम

4 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : PTI
इसी तरह बात करें तो सबसे ज्यादा चौके खर्च करने का रिकॉर्ड किसी एक गेंदबाज के बजाए संयुक्त रूप से 2 गेंदबाजों के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस के मिचेल मैक्कलेघन और सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार ने 47-47 चौके दिए हैं अब तक।
विज्ञापन

IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम

5 of 7
- फोटो : Twitter
आईपीएल में एक और खराब रिकॉर्ड गेंदबाजों के ही नाम दर्ज है। मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड दो गेंदबाजों के नाम है और वह भी एक ही टीम के। गुजरात लायंस के शिविल कौशिक और ड्वेन ब्रॉवो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक ओवर में 30-30 रन लुटा दिए और वह भी बिना किसी सफलता के। इन दोनों ही गेंदबाजों ने एक ही दिन 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के दो बल्लेबाजों विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने तबाही मचाते हुए 30-30 रन कूट लिए।
विज्ञापन

IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम

6 of 7
- फोटो : PTI
ऐसा नहीं है कि गेंदबाजों के साथ ही सब कुछ बुरा हुआ, बल्लेबाजों के खाते में कुछ बुरे रिकॉर्ड बने हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह एक सत्र में सबसे ज्यादा बार रनआउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गंभीर 14 मैचों में 4 बार रनआउट हुए जो इस सत्र में सबसे ज्यादा बार रनआउट होने का रिकॉर्ड है। साथ ही ओवरऑल आईपीएल में 15 बार रनआउट होने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम हो गया है। इस मामले में उन्होंने मुरली विजय (12) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

वहीं गंभीर के खाते में एक और अनचाहा रिकॉर्ड आ गया है। वह टी-20 करियर में 21 रन बार रनआउट हुए जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने महेला जयवर्धने (20) का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL के 7 अनचाहे रिकॉर्ड जिन्हें न टीम न ही खिलाड़ी चाहेंगे अपने नाम

7 of 7
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
वहीं केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड है जो बढ़ता ही जा रहा है। टी-20 में सबसे ज्यादा 44 अर्धशतक लगाने के बावजूद उनके खाते में एक भी शतक नहीं आया। इस मामले में गंभीर के साथ विराट कोहली भी थे जिन्होंने इस बार शतक लगाकर उन इंतजार को खत्म कर दिया। एक बार इंतजार खत्म करने के बाद कोहली ने ताबड़तोड़ 3 शतक ठोंक दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें