विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जुगलबंदी एक बार फिर मैदान पर दिखी। सुरेश रैना की अनुपस्थिति में पहली बार मैदान पर उतरी गुजरात लायंस के खिलाफ कहर ही ढा दिया। शुरुआत में शांत दिख रहे मैच में आरसीबी की पारी के 14 ओवर के बाद सब कुछ बदल गया। दोनों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम की बड़ी जीत में नायक की भूमिका निभाई। दोनों की जुगलबंदी ने इस मैच में 7 नए रिकॉर्ड तो बना ही दिए।
विज्ञापन
फिर दिखी AB और VK की 'जुगलबंदी', बन गए 7 रिकॉर्ड
2 of 8
- फोटो : PTI
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इन्हीं के नाम था। 2015 में दोनों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 215 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया जिसे गुजरात लायंस के खिलाफ आज के मैच में 229 रनों की साझेदारी कर अपने रिकॉर्ड में सुधार कर लिया।
विज्ञापन
फिर दिखी AB और VK की 'जुगलबंदी', बन गए 7 रिकॉर्ड
3 of 8
- फोटो : PTI
आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक मैच में एक टीम की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। एबी डीविलियर्स ने नाबाद 129 रन बनाए तो विराट कोहली 109 रनों की पारी खेली। जहां तक इससे पहले के रिकॉर्ड का सवाल है तो 2011 में काउंटी क्रिकेट के एक टी-20 मैच में मिडिलसेक्स के खिलाफ ग्लूचेस्टरशायर के लिए केविन पीटरसन (119) और हैमिश मार्शल (102) ने शतक लगाए थे।
फिर दिखी AB और VK की 'जुगलबंदी', बन गए 7 रिकॉर्ड
4 of 8
- फोटो : PTI
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगाते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में रॉबिन उथप्पा का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने एक सत्र में 660 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
फिर दिखी AB और VK की 'जुगलबंदी', बन गए 7 रिकॉर्ड
5 of 8
- फोटो : PTI
विराट कोहली एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल के किसी एक सत्र में 3 शतक ठोंके हैं। साथ ही वह बतौर कप्तान 3 शतक ठोंकने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने यह 3 शतक महज 7 टी-20 पारियों में खेला है।
विज्ञापन
फिर दिखी AB और VK की 'जुगलबंदी', बन गए 7 रिकॉर्ड
6 of 8
- फोटो : PTI
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की जोड़ी की जुगलबंदी एक बार फिर चली। आईपीएल में दोनों के बीच रिकॉर्ड चौथी बार शतकीय साझेदारी हुई है। जबकि इससे पहले एक सत्र में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड 2008 में शिखर धवन और गौतम गंभीर तथा 2012 में क्रिस गेल और कोहली की जोड़ी के नाम था जिनके बीच 3-3 बार शतकीय साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
फिर दिखी AB और VK की 'जुगलबंदी', बन गए 7 रिकॉर्ड
7 of 8
- फोटो : pti
आरसीबी के लिए अगले सारे मैच बेहद अहम है। इस मैच में विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के शतकों के दम पर आरसीबी ने सत्र का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। आरसीबी ने 3 विकेट पर 248 रन बनाए। इस मैच में आरसीबी के लिए सारा कमाल अंतिम 5 ओवर्स में हुआ जब दोनों ने 112 रन कूट लिए। इन 30 गेंदों में 14 छक्के और 4 चौके भी लगे।
आरसीबी की पारी में 18वें और 19वें में दोनों बल्लेबाजों ने 60 रन कूट लिए। वहीं महज 43 गेंदों में एबी डीविलियर्स ने अपना शतक लगाया जोकि आईपीएल की पांचवीं सबसे तेज शतकीय पारी है। सबसे तेज शतकीय पारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जो उन्होंने पुणे वारियर्स के खिलाफ 2013 में बनाई थी।