फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 7 'अनलकी' सितारे जो आईपीएल में किसी टीम के ना हो सके

Fri, 15 Apr 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल की लोकप्रियता इस कदर है कि इस टूर्नामेंट में खेलने का सपना हर क्रिकेटर का होता है। कई क्रिकेटर तो लगातार किसी एक टीम से जुड़े ही रहते हैं जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें खेलने का मौका तो मिलता रहता है लेकिन उनकी टीम बार-बार बदल जाती है। अभी देश में आईपीएल का माहौल बना हुआ है, ऐसे में वक्त है कि उन खिलाड़ियों के बारे में बात की जाए जिन्होंने इस लुभावनी लीग में सबसे ज्यादा टीमों के लिए मैच खेला हो। 
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने वाले ये 7 खिलाड़ी

2 of 8
आशीष नेहरा
तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में फिर से लौटे हैं, भी इस लीग में किसी भी टीम में हमेशा के लिए बंधे नहीं रह सके। इस साल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले नेहरा ने इससे पहले 4 टीमों के लिए आईपीएल खेला है। 2008 में वह मुंबई इंडियंस, 2009 से 2013 तक दिल्ली डेयरडेविल्स, 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया और 2014-15 तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े रहे। यानी वह इस साल पांचवीं टीम के लिए लीग में खेल रहे हैं।
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने वाले ये 7 खिलाड़ी

3 of 8
युवराज सिंह
आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए अपनी पहचान बनाने वाले युवराज ने हर आईपीएल में मैच खेला है, लेकिन 9 साल के इस सफर में वह 5 टीमों के साथ खेलने को मजबूर हुए। युवराज 2008 से 2010 तक किंग्स इलेवन पंजाब, 2011-2013 तक पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू और फिर 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से जुड़े रहे। इस बार वह एक नई टीम के साथ आईपीएल खेलने उतरेंगे। इस बार वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ जुड़े हैं लेकिन चोट के कारण वह फिलहाल मैदान से दूर हैं और जल्द ही एक और नई टीम की जर्सी के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे।
 

आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने वाले ये 7 खिलाड़ी

4 of 8
प्रवीण कुमार
तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह कुछ समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाए रहे लेकिन दोनों छोर से स्विंग और डेथ ओवर्स में अपनी कीफायती गेंदबाजी को ज्यादा समय तक बनाए नहीं रख सके और उन्हें टीम इंडिया से दूर होना पड़ा। जहां तक आईपीएल की बात है तो वह 5 टीमों के लिए लीग में खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2008 से 2010 तक रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए आईपीएल खेला। फिर 2011 से 2013 तक वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से जुड़े रहे। 2014 में उन्हें किसी भी टीम नहीं खरीदा, लेकिन जहीर खान के चोटिल होने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। 2015 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए और इस बार उन्हें गुजरात लायंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने वाले ये 7 खिलाड़ी

5 of 8
2007 में टीम इंडिया को पहला टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने में गजब की भूमिका निभाने वाले और कभी धोनी के बेहद खास गेंदबाजों में शुमार रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह ने आईपीएल में 5 टीमों के लिए मैच खेले हैं। आईपीएल में वह पहली बार धोनी की टीम से जुड़े हैं। वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेल रहे हैं जिसकी अगुवाई धोनी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2008 से 2010 तक डक्कन चार्जर्स के लिए, 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए खेले। फिर वह 2012 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए लेकिन वह यहां भी अपनी जगह फिक्स नहीं कर सके। 2013 में वह रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेले। अगले 2 साल तक उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इस बार वह पुणे की टीम से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों से खेलने वाले ये 7 खिलाड़ी

6 of 8
दिनेश कार्तिक
विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी मौके मिलने के बाद भी टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके तो आईपीएल में भी वह किसी एक टीम से बंधे नहीं रह पाए। कार्तिक 5 अलग-अलग टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। 2008 से 2010 तक और 2014 दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए, 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब, 2012-13 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेने के बाद 2015 का सत्र रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के लिए खेला। और वह इस बार का आईपीएल गुजरात लायंस के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन

इनसे मिलिए इन्होंने 6 टीमों के लिए आईपीएल खेले

7 of 8
पार्थिव पटेल
विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज पार्थिव पटेल न टीम इंडिया में अपनी जगह फिक्स कर पाए और न ही आईपीएल में। और यही कारण है कि वह 6 टीमों के लिए आईपीएल खेलने वाले एकमात्र भारतीय और ओवरऑल दूसरे खिलाड़ी हैं। 2008 से 2010 तक उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला, फिर 2011 में वह कोच्चि टस्कर्स इंडिया, 2012 में डक्कन चार्जर्स, 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद, 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू की टीम से जुड़े रहे। पिछले 2 साल (2015 और 2016) से वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन

इनसे मिलिए इन्होंने 6 टीमों के लिए आईपीएल खेले

8 of 8
ऐरोन फिंच
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जिन्हें उनके देश का सबसे खतरनाक टी-20 बल्लेबाज माना जाता है भी आईपीएल में अपनी जगह किसी एक टीम के लिए बचा कर रख पाने में नाकाम रहे हैं और पिछले 7 सालों में वह 6 टीमों का हिस्सा रहे। दिलचस्प यह है कि वह आईपीएल के शुरुआती 2 साल तक नहीं खेले थे। 2010 में फिंच आईपीएल में आए और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला। फिर 2011-12 तक दिल्ली डेयलडेविल्स, 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया, 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद और 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम में रहे। जबकि इस बार उनकी शुरुआत आईपीएल में पहली बार खेलने उतरी गुजरात लायंस टीम के साथ हो रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें