फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

Wed, 01 Feb 2017 11:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
इंग्लैंड कप्तान इयॉन मॉर्गन - फोटो : twitter
भारत ने इंग्लैंड को 75 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने अपने आखिरी 8 विकेट 8 रन पर खो दिए। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। सबसे खराब प्रदर्शन न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है। 1946 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

2 of 8
इंग्लैंड टीम, जोस बटलर और इयोन मोर्गन - फोटो : Reuters
इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। जबकि दो तीन बल्लेबाज दो अंकों तक पहुंच सके। जेसन रॉय(32), जो रूट 42, इयाम मॉर्गन ने 40 रन बनाए। इसके अलावा केवल स्टोक्स(6) और मोइन अली(2) अपना खाता खोल सके।
 
 
विज्ञापन

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

3 of 8
d - फोटो : espncricinfo
यजुवेंद्र चहल ने भारतीय सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चहल ने 25 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। चहल का प्रदर्शन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

 

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

4 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 10 साल लंबे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में पहला अर्धशतक जड़ा। धोनी ने 76वें मैच की 66वीं पारी में यह कारनामा किया। धोनी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 56 रन बनाए। धोनी से पहले सबसे लंबे इंतजार के बाद पहला टी-20 अर्धशतक आयरलैंड के गैरी विल्सन ने बनाया था। 



 
विज्ञापन

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

5 of 8
ऋषभ पन्त
ऋषभ पंत ने बंगलुरु में अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। उन्होंने 19 साल 120 दिन की उम्र में पदार्पण किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशांत शर्मा के नाम दर्ज था। ईशांत ने 19 साल 152 दिन में अपना पहला टी-20 मैच खेला था। पंत ने 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 3 गेंद में नाबाद 5 रन बनाए।

 
विज्ञापन

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

6 of 8
सुरेश रैना - फोटो : getty
सुरेश रैना ने अपने 65 वें अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच में चौथा अर्धशतक जड़ा। रैना ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने पांच छक्के भी जड़े। इससे पहले रैना ने साल 2010 में टी-20 में अर्धशतक जड़ा था। इस अर्धशतक के लिए रैना को 38 पारियों तक इंतजार करना पड़ा। 

 
विज्ञापन

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

7 of 8
ज्वॉय रूट - फोटो : PTI
इंग्लैंड ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाए थे, जबकि भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट के ही नुकसान पर 78 रन बनाए थे। 

 
विज्ञापन

जानिए बेंगलुरु टी-20 से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें

8 of 8
इंग्लैंड टीम, - फोटो : Reuters
इंग्लैंड के कप्तान इयान मॉर्गन ने सीरीज में लगातार तीसरी बार टॉस जीता और लगातार तीसरी बार गेंदबाजी का फैसला किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें