फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-अनुष्का की शादी के पांच सीक्रेट्स, आपको शायद ही पता हो

Wed, 13 Dec 2017 09:02 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का विराट - फोटो : TWITTER
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार एक-दूजे के बन ही गए। दोनों ने इटली के मिलान में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इन दोनों की शादी की खबरें पूरे सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। इन दोनों की शादी को लेकर तमाम बातें हुई लेकिन अभी भी कुछ ऐसी बातें हैं, जो आपको शायद नहीं पता हैं। आइए आपको बताते हैं 'विरुष्का' की शादी से जुड़ी कुछ खास बातेंः- 
 
विज्ञापन

विराट को इतने दिन लगे अंगूठी ढूंढने में

2 of 6
virat
विराट कोहली ने अपनी सगाई के दौरान अनुष्का को जो अंगूठी पहनाई, उसे ढूंढने में उन्हें पूरे तीन महीने लगे थे। ये अंगूठी की कीमत एक करोड़ है, जो काफी खास है। बॉलीवुडलाइफ में छपी एक खबर के मुताबिक, 'विराट ने अनुष्का के लिए ऑस्ट्रिया के एक बड़े डिजाइनर द्वारा बनाई खास अंगूठी खरीदी है। जिसका डिजाइन बेहद खूबसूरत है और हर बार अलग तरह दिखता है। अंगूठी की कीमत एक करोड़ है।'
विज्ञापन

यहां हुई थी दोनों के बीच शादी तय

3 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
विराट-अनुष्का की शादी की खबरें तो काफी समय से आ रही थी लेकिन दोनों ने अपनी शादी की तारीख इन दिनों तय की। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका में अनुष्का और विराट के परिवार ने शादी की तारीख तय की थी। अनुष्का ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो वाइनयार्ड में शादी करना चाहती हैं और इसलिए कोहली ने बोर्गो फिन्नोचितो को शादी का वेन्यू निश्चित किया।

जल्द ही खत्म किए सारे काम

4 of 6
Anushka Virat - फोटो : sabyasachiofficial/Instagram
विराट और अनुष्का ने एक साल पहले से अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। साथ ही दोनों ने अपने प्रोफेशनल काम जल्द-से जल्द खत्म किए। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया। वहीं, अनुष्का ने शाहरुख खान से साथ अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म की और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन

भाई ने संभाली थी शादी की तैयारियों की सारी जिम्मेदारी

5 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
सोशल मीडिया के आने के बाद ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई भी काम बिना वाट्सएप ग्रुप बनाए हो। विराट और अनुष्का ने भी शादी की सारी तैयारियों पर नजर बनाए रखने के लिए एक फैमिली वाट्सएप ग्रुप बनाया था। अनुष्का के भाई ने शादी की तैयारियों की सारी जिम्मेदारी संभाली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं मिला न्योता

6 of 6
virat anushka wedding - फोटो : twitter
विरुष्का की शादी में बॉलीवुड जगत से कोई भी शामिल नहीं हुआ था। इस शादी में कोहली के कुछ क्रिकेटर दोस्त जरूर शामिल हुए थे, लेकिन कोई भी अभिनेता या डायरेक्टर नहीं आए थे। दरअसल, बताया जा रहा है कि ये अनुष्का का ही फैसला था, वो नहीं चाहती थी कि उनकी शादी किसी पब्लिक इवेंट में बदल जाय। वह सादगी के साथ अपने इस खास दिन का आनंद लेना चाहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें