टीम इंडिया ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरो की सीरीज का आगाज किया है। इंडिया ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 4-0 से धूल चटाई थी और वो वनडे और टी-20 सीरीज में इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। नए कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम के लिए यह राह इतनी भी आसान नही हैं, क्योंकि इसी सीरीज से चैंपियंस ट्रॉफी की दशा और दिशा निर्धारित होगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया
2 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
जून 2017 में इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेलेगी। टीम इंडिया इकलौती टीम है जो इस बड़ी सीरीज से पहले इतने कम मैच खेलने हैं। इस लिहाज से टीम को अभी ही कई बड़े सवालों के जवाब ढूंढने हैं, जिससे वो चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सके। जानिए किन बड़े सवालों के जवाब ढूंढने हैं टीम इंडिया को:
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया
3 of 7
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : Getty
कौन करेगा ओपनिंग
टीम इंडिया के पास सबसे बड़ी दिक्कत यह रही है कि उसके लिए सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा। इसकी वजह यह है कि टीम के पास काफी विकल्प हैं। चोट की वजह से बाहर चल रहे रोहित शर्मा जल्द ही फिट हो जाएंगे और फिर सवाल उनके जोड़ीदार के ईर्द-गिर्द घूमेगा। रोहित के साथ लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन में एक चुनना होगा। राहुल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, तो वहीं रहाणे की तकनीक सशकत् हैं। इसके अलावा धवन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिसके चलते उन्हें भी चुना जा सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया
4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
धोनी का बल्लेबाजी क्रम
टीम इंडिया के पास एक बड़ी चुनौती है पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। धोनी यदि नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं, तो फिनिशर की भूमिका के लिए दिक्कत खड़ी हो जाती। साथ ही, यदि धोनी बतौर फिनिशर खेलते हैं तो मध्यक्रम में नंबर 4 पर खेलने के लिए टीम को बड़ा प्लेयर ढूंढना होगा। दोनों ही हालातों में धोनी पर जिम्मेदारी और दबाव दोनों ही बढ़ जाता है। ऐसे में मध्यक्रम में युवराज और रहाणे पर टीम को भरोसा जताना होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया
5 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
- फोटो : twitter
कौन होगा टीम इंडिया का फिनिशर
टीम इंडिया यदि धोनी को नंबर 5 पर रखती है, तो भी टीम को धोनी का साथ निभाने के लिए एक अतिरिक्त फिनिशर की जरूरत पड़ेगी। स्वभाविक रूप से इस नाम के लिए धोनी के साथ युवराज का नाम आता है। इसके अलावा मनीष पांडे और केदार जाधव को भी इस रोल के लिए खुद को जल्द ही तैयार करना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में अंतिम ओवरों में टीम एक पिंच हिटर की जरूरत होगी। इसके अलावा पांड्या को भी बड़े विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया
6 of 7
केदार जाधव
तीसरा स्पिनर
स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का नाम लगभग तय ही है। ऑफ स्पिन और लेफ्ट आर्म स्पिन की यह जोड़ी टीम के लिए काफी कारगर साबित हुई है। इसके साथ दोनों बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। मगर टीम के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरा स्पिनर कौन होगा। अमित मिश्रा इस सूची में प्रमुख हैं क्योंकि वो एक फुलटाइम लेग स्पिनर हैं। मगर मिश्रा बल्ले से उतने सफला साबित नहीं हो सकते। इसके अलावा टीम के सामने युवराज और जाधव का विकल्प भी खुला है। युवराज अगर फुल टाइम बल्लेबाज खेलते हैं, तो जाधव तीसरे स्पिनर हो सकते हैं और इससे टीम के लिए विकल्प भी काफी बढ़ जाते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इन बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी टीम इंडिया
7 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
नई गेंद से कौन करेगा बॉलिंग
बल्लेबाजी में पारी की शुरुआत को लेकर टीम को काफी चिंता है। इसी तरह नई गेंद से टीम के लिए प्रांरंभिक आक्रमण कौन करेगा, यह भी एक अबूझ पहेली ही है। बुमराह को कप्तान अंतिम ओवरों के लिए बचाकर रखते हैं और हार्दिक पांड्या नई गेंद के साथ उतने कारगर नहीं, जितना टीम उनसे उम्मीद करती है। ऐसे में टीम को भुवनेश्वर औ उमेश की ओर रुख करना होगा। इसके अलावा टीम प्रबंधन इशांत शर्मा पर भी दांव लगा सकती है।