फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

Wed, 16 Nov 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : Zombio
भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ। लेकिन इस टेस्ट मैच से साबित हो गया कि टेस्ट के लिए 5 दिन कितने अहम हैं। इस मैच में कई उतार-चढ़ाव और अहम मौके आये जो चर्चा का विषय बने।
विज्ञापन

पहले टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : Youtube
2-4 सत्रों को छोड़ दें, तो भारत पूरे में में पिछड़ता ही नजर आया।  मैच के पहले, दूसरे और अखिरी दिन इंग्लैंड का खेल भारत पर भारी पड़ा। हालांकि इस टेस्ट के बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल सामने आए हैं, जिनका जवाब उसको अब तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

पहले टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : ESPN
राजकोट की पिच- अच्छी या बुरी?
राजकोट की पिच का बर्ताव काफी मिला-जुला रहा। बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों को ही पिच से मदद मिली। पिच से स्पिनरों को मनचाही मदद न मिलने भारत को काफी नुकसान हुआ। हालांकि इस पिच पर पहली बार पर टेस्ट मैच हुआ। पिच को जज करने में अभी तोड़ी जल्दबाजी होगी। हालांकि यह भी कहना होगा कि चौथी पारी में इंग्लिश स्पिनरों ने पिच का जमकर फायदा उठाया।

 

पहले टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

4 of 7
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
मध्यक्रम का खेल – कौन पास, कौन फेल?
बांग्लादेश में निराशाजक प्रदर्शन के बाद भारत में इंग्लैंड की टीम ने जोरदार वापसी की। इंग्लैंड के मध्यक्रम ने जमकर शतक ठोके। जो रूट, मोइन अली और बेन स्टोक्स ने सेंचुरी जमाकर इंग्लैंड की मजबूती दिखाई। वहीं भारत के लिए कोहली, रहाणे, अश्विन और साहा उम्मीद के अनुकूल बल्लेबाजी नहीं कर पाए। कहा जा सकता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सीरीज की बढ़िया शुरुआत की।
विज्ञापन

पहले टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

5 of 7
हसीब हमीद - फोटो : ESPN
इम्पैक्ट प्लेयर- हमीद जैसा कौन?
इस मैच में इंग्लैंड ने 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज़ हसीब हमीद मौका दिया और इस बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन मुजायरा करते हुए दूसरी पारी मं 82 रनों की शानदार पारी खेली। यह पारी खेलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की क्षमता का परिचय दिया। मगर भारत के लिए सलामी जोड़ी अब भी अबूझ पहेली बनी हुई है। गौतम गंभीर लंबे समय से बाहर थे और केएल राहुल चोट के चलते पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए।
विज्ञापन

पहले टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

6 of 7
अश्विन - फोटो : getty
भारतीय स्पिन की असफलता की चाबी अश्विन?
भारत इस मैच में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरा। आश्विन, जडेजा और मिश्रा ने पूरे मुकाबले में सिर्फ 9 विकेट लिए। पहली पारी के बाद स्पिनर्स ने दूसरी पारी में भी काफी निराश किया। पिच स्पिन के मुफिद थी, मगर अश्विन का फेल होने भारत के लिए काफी ज्यादा घातक साबित हुआ। इसके साथ इस बात की भी कलई खुल गई कि अश्विन पर दबाव डालने से भारतीय गेंदबाजी बिखर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले टेस्ट के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिले इन 5 सवालों के जवाब

7 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : getty
DRS ने कैसा काम किया?
यह टेस्ट राजकोट की सरजमीं पर पहला टेस्ट था। साथ ही DRS तकनीक का भी भारत में पहली बार इस्तेमाल किया गया। इस मैच में चेतेश्वर पुजारा को डीआरएस ने अहम समय पर जीवनदान दिलाया। जिसकी वजह से वह शतक बनाने में कामयाब हुए। मगर पुजारा दूसरी पारी दुर्भाग्यशाली रहे जब बॉल बकायदा लेग स्टंप की तरफ पिच हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें