जहां एक तरफ बीसीसीआई और लोढ़ा समिति के बीच तनातनी से क्रिकेट आर्थिक संकट में घिरकर प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट फैंस आजकल रणजी ट्रॉफी में रोज नए रिकॉर्ड टूटने का आनंद उठा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
क्रिकेट
- फोटो : getty
भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 रूपये के नोट बंद कर देश के सबसे अमीर खेल को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई टीमें घरेलू सीजन में खेलने जाते समय यात्रा के दौरान होने वाले खर्चों के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : getty
इस रणजी सत्र में विदर्भ की टीम अभी ईडन गार्डन्स में मैच खेल रही है। टीक के पास नकद रूपए की कमी के चलते उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ से संपर्क करना पड़ा। बैंकों में नोट नहीं मिलने के कारण बंगाल क्रिकेट संघ ने भी विदर्भ की मदद करने पर हाथ खड़े कर दिए।
4 of 5
क्रिकेट
- फोटो : PTI
विदर्भ के टीम मैनेजर ने एक वेबसाइट को इसे तगड़ झटका बताते हुए कहा कि नोट बंद होने की खबर आने पर उनके पास सिर्फ 500 और 1000 रूपये के नोट ही थे। नोटों की कमी के चलते बंगाल क्रिकेट संघ भी मदद नहीं कर सका।
अधिकतर लोग कार्ड से पेमेंट कर रहे हैं, मगर कैश भुगतदान नहीं हो पा रहा है। अब उन्हें विदर्भ क्रिकेट संघ से मदद मिलने का इंतजार है। लंबी लाइन देखकर सभी क्रिकेट बैंको से वापिस लौट आए और अब बिन नकद रहने को मजबूर हैं।