इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान बुधवार को ही हो गया था। नए चयनकर्ताओं ने कुछ फैसले चौकाने वाले किए, तो कुछ की उम्मीद फैंस को पहले से ही थी।
विज्ञापन
5 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : PTI
हार्दिक पांड्या को टेस्ट टीम में जगह मिलना एक सर्प्राइज था, जबिक गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा की वापसी की लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस चयन से दुखी हैं। जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी जो अच्छा खेल कर भी टीम में जगह नहीं बना पाए:
विज्ञापन
5 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
3 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : ESPN
कुलदीप यादव
उत्तरप्रदेश के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव लंबे समय से भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए बेताब हैं। लेकिन अभी तक कुलदीप चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में विफल रहे हैं। 2014 में कुलदीप यादव ने फॉर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और 17 मैचों में 65 विकेट अपने नाम दर्ज किए। वो मौजूदा समय में 6 पारियों में 19 विकेट हासिल कर रणजी ट्रॉफी के टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल हैं।
5 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
4 of 7
अभिनव मुकुंद
- फोटो : ESPN
अभिनव मुकुंद
तमिलनाडु के लिए शानदार खेल दिखाने वाले अभिनव मुकुंद रणजी ट्रॉफी में काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ने 2010 में भारत के वेस्टइंडीज दौर पर डेब्यू किया मगर वो कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए। वो घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में अब तक तमिलनाडु के लिए खेली गई 6 पारियों में 338 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
5 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
5 of 7
मनीष पांडे
- फोटो : ESPN
मनीष पांडे
2009 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शतक बनाकर सुर्खियों में आए मनीष पांडे कई बार भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार रहे। उन्होंने 2015 में उन्होंने जिम्बाव्बे के खिलाफ डेब्यू किया और 71 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। घरेलू क्रिकेट में पांडे के नाम 49.37 की औसत से 5000 रन दर्ज हैं। इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में पांडे ने 104 रन की यादगार और मैच जिताऊ पारी खेली थी।
विज्ञापन
5 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
6 of 7
पंकज सिंह
- फोटो : ESPN
पंकज सिंह
पंकज सिंह इस रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक इस सीजन में 7 पारियों में कुल 24 विकेट चटकाए हैं, मगर चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। पंकज सिंह ने पिछले कई वर्षों में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है और इस वक्त वो राजस्थान के अहम गेंदबाज हैं। उन्हें बड़े प्लेटफॉर्म पर खुद को साबित करने का एक मौका मिलना चाहिए।
5 दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ नहीं मिला मौका
7 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : twitter
युवराज सिंह
भारत के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक युवराज सिंह भारतीय टीम में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वो पंजाब की ओर से लगातार अच्छा खेल दिखा रहे हैं। युवराज ने इस रणजी ट्रॉफी के चार मैचों में सबसे ज्यादा 587 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। गौतम गंभीर के टीम में वापसी के बाद अब युवराज भी भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं।