फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने 11 साल बाद घर में गंवाई सीरीज, ये 5 खिलाड़ी हैं दूसरे टी-20 में हार के जिम्मेदार

Thu, 28 Feb 2019 02:39 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
TEAM INDIA
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर 11 साल बाद भारतीय जमीन पर टी-20 सीरीज जीती है। ग्लेन मैक्सवेल के 113 रन के शतकीय प्रहार की बदौलत कंगारुओं ने भारत को शिकस्त दी। आइए इसी कड़ी में जानते हैं दूसरे टी-20 में हार के विलेन...
 
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन
पहले मुकाबले में नाकाम हुए ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन को मौका दिया गया था। लेकिन धवन ने 24 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए और भारत को संकट में डालने का काम किया। हालांकि केएल राहुल ने धवन की जगह भरपाई करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के पहले मैच में फ्लॉप होने के बावजूद कप्तान कोहली ने उन पर भरोसा दिखाया था। लेकिन पंत इस मैच में भी महज 1 रन बनाकर टीम को दोखा दे गए।

4 of 6
Siddarth Kaul
पिछले मैच में उमेश यादव के खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने सिद्धार्थ कौल को मौका दिया था। लेकिन कौल इस मैच के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। कौल ने 3.4 ओवर में 12.27    की इकॉनमी से 45 रन लुटा दिए।
विज्ञापन

5 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इस मैच के दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। युजी ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 11.75 की इकॉनमी रेट से 47 रन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
krunal pandya dinesh karthik
क्रुणाल पांड्या को बल्लेबाजी में मौका नहीं मिला, लेकिन गेंदबाजी में वह भी कोई कमाल नहीं कर पाए। पांड्या ने 4 ओवर में 8.25 की इकॉनमी से 33 रन दिए और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें