फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, राजस्थान को 8 रन से हराया

Mon, 01 Apr 2019 11:04 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
csk
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (75 रन) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें मुकाबले में राजस्थान को 8 रन से हराकर इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान की इस सीजन में लगातार यह तीसरी हार है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आइए जानते हैं कौन हैं चेन्नई की इस जीत के असली हीरो:
विज्ञापन

3 of 7
MS DHONI
चेन्नई की इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे। धोनी ने 46 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 75 रन की उम्दा पारी खेली। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान एमएस धोनी को मैन ऑफ मैच चुना गया।

4 of 7
ड्वेन ब्रावो
चेन्नई के धांसू ऑलराउंडर ड्वेन ब्रोवो ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। ब्रावो जहां 16 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। वहीं, चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट भी चटकाए। आखिरी ओवर में भी उन्होंने कमाल की गेंदबाजी कर चेन्नई को जीत दिलाई।
विज्ञापन

5 of 7
धोनी-रैना
दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद चेन्नई को फिर से मैच में लाने का काम किया सुरेश रैना ने। रैना ने संभलकर खेलते हुए 32 गेंदों पर 4 चौकों और  एक छक्के की मदद से 36 रन की सहयोगभरी पारी खेली।
विज्ञापन

6 of 7
deepak chahar
चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रसन देकर दो विकेट हासिल किए। चाहर ने कप्तान रहाणे और सैमसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेन्नई
वहीं, अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर ने भी चेन्नई की जीत में अहम रोल अदा किया। ताहिर ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने राहुल त्रिपाठी और स्टीव स्मिथ को क्रीज से चलता किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें