फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रावो का आखिरी ओवर पड़ा राजस्थान पर भारी, रोमांच की सारी हदें हुई पार

Mon, 01 Apr 2019 10:06 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
dwayne bravo DANCE
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (75 रन) की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें मुकाबले में राजस्थान को 8 रन से हराकर इस सीजन में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं, राजस्थान की इस सीजन में लगातार यह तीसरी हार है। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आइए जानते हैं दोंनों टीमों के बीच अंत तक चले इस मुकाबले में कैसा था आखिरी ओवर का रोमांच...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ben stokes
राजस्थान को यह मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में  जीत के लिए 12 रनों की दरकरा थी। इस वक्त क्रीज पर बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी कप्तान धोनी ने आखिरी ओवर ड्वेन  ब्रावो से कराने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 8
ड्वेन ब्रावो
पहली गेंद: ब्रावो की पहली गेंद पर बेन स्टोक्स आउट हो गए। ब्रावो ने स्टोक्स को रैना के हाथों कैच आउट करवाया।

4 of 8
ड्वेन ब्रावो
दूसरी गेंद: क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस गोपाल ने ब्रावो की दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं ले सके और राजस्थान पर हार का खतरा मंडराने लगा।
विज्ञापन

5 of 8
श्रेयस गोपाल - फोटो : ipl
तीसरी गेंद: यह गेंद श्रेयस गोपा के कंधे पर लगी और इस पर लेग बाय से एक रन आया।
विज्ञापन

6 of 8
जोफ्रा आर्चर - फोटो : Social media
चौथी गेंद:  ब्रावो ने यह गेंद जोफ्रा से काफी दूर फेंकी, जिस पर बल्लेबाज सिर्फ एक रन ही दौड़ पाए
विज्ञापन

7 of 8
चेन्नई
पांचवीं गेंद: ब्रावो ने पांचवीं गेंद पर श्रेयस गोपाल को क्रीज से चलता कर दिया। उन्होंने गोपाल को इमरान ताहिर के हाथों कैच आउट करवाया।
विज्ञापन

8 of 8
ड्वेन ब्रावो
छठी गेंद: ब्रावो की आखिरी गेंद पर आर्चर सिर्फ एक रन ही बना पाए और चेन्नई सुपरकिंग्स ने यह मैच 8 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें