क्रिकेट की दुनिया में कई नाम सालों से एक्टिव हैं। लंबे वक्त से कई खिलाड़ी अलग-अलग क्लब, फ्रेंचाइजी, स्टेट और देश से खेल रहें हैं। इस दौर में कई खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेलते हैं। अलग-अलग देशों से आने वाले ये खिलाड़ी मौसम, संस्कृतति और खिलाड़ियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं।
हालांकि कई खिलाड़ी तो अलग-अलग टीम के लिए क्रिकेट खेल कर अपने नाम एक अलग ही रिकॉर्ड बना चुके हैं। कुछ खिलाड़ी तो 20 से भी ज्यादा टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके है। जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी:
विज्ञापन
20 से भी ज्यादा टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं ये क्रिकेटर्स
2 of 6
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
शाहिद आफरीदी
शाहिद आफरीदी करीब दो दशकों से क्रिकेट खेल रहें हैं। क्रिकेट के बड़े नामों में से एक शाहिद आफरीदी के रिज्यूमे में कई टीमों के नाम जुड़े हुए हैं। दुनिया की ज्यादातर सभी बड़ी टी-20 लीग खेलने वाला यह विस्फोटक प्लेयर संन्यास लेकर भी वापसी कर चुका है। शाहिद पाकिस्तान के अलावा डेक्कन चार्जर्स, ढ़ाका ग्लैडियेटर्स, हैंपशियर, कराची डॉल्फिंस, केंट, पाकिस्तान-ए, साउथ ऑस्ट्रेलिया जैसी तमाम टीमों के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन
20 से भी ज्यादा टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं ये क्रिकेटर्स
3 of 6
तिलकरत्ने दिलशान
- फोटो : getty
तिलकरत्ने दिलशान
दिल स्कूप की खोज करने वाले दिलसान पिछले कई सालों से श्रीलंका के लिए खास प्लेयर बने रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 200 चौके मारने वाले पहले खिलाड़ी दिलशान ही हैं। चिंटगांव वाइकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, रुहाना रेड्स, श्रीलंका, सरे, सिडनी थंडर समेत कई टीमों के लिए यह 35 वर्षीय खिलाड़ी अपना जलव दिखा चुका है।
20 से भी ज्यादा टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं ये क्रिकेटर्स
4 of 6
ब्रेड हॉज
- फोटो : Facebook
ब्रैड हॉज
गुजरात लॉयंस के कोच ब्रैड हॉज डॉमेस्टिक क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम रहे हैं। सीमित ओवरों के खेल में माहिर हॉज ऑस्ट्रेलिया की डॉमेस्टिक टी-20 प्रतियोगिता में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। हॉज कई टीमों के लिए खेल चुके है। एडिलेड स्ट्राइकर्स, ऑकलैंड, ऑस्ट्रेलिया ए, गुयाना अमेजन वॉरियर्स, कोच्ची टस्कर्स केरल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, मेलबॉर्न स्टार्स, लंकाशियर जैसी कई टीमें हॉज के रिज्यूमे का हिस्सा हैं। टेस्ट में 55 से ज्यादा की औसत रखने वाले हॉज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ज्यादा मौके नहीं दिए।
विज्ञापन
20 से भी ज्यादा टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं ये क्रिकेटर्स
5 of 6
डिर्क नानेस
- फोटो : Facebook
डर्क नानेस
डर्क नानेस का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। ये उन खिलाड़ीयों में शुमार हैं, जो एक नहीं बल्कि दो अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं। नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनो के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने वाले नानेस ऐसा करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। इन दोनो टीमों के अलावा नानेस चैन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, लायंस, मिडलसेक्स, ओटागो, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, समरसेट, सरे, सिडनी थंडर, विक्टोरिया जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रहें हैं। हालांकि यह तेज गेंदबाज अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहा है।
20 से भी ज्यादा टीमों के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं ये क्रिकेटर्स
6 of 6
क्रिस गेल
- फोटो : getty
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के खब्बू प्लेयर क्रिस्टोफर हेनरी गेल मॉडर्न क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट बोर्ड के साथ विवादों में रहने वाले गेल दुनिया की सभी बड़ी टी-20 लीग में क्रिकेट खेलते हैं। कई रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने वाले गेल एक विवादित चेहरा भी हैं। गेल के नाम 22 अलग-अलग टीमों के लिए खेलने का भी रिकॉर्ड भी है। लुकास क्रिकेट क्लब से क्रिकेट की शुरुआत करने वाले गेल जमैका, ढाका ग्लैडियेटर्स, बरिसल बुल्स, लाहौर कलंदर्स, लॉयंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सिडनी थंडर, समरसेट, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, मेलबॉर्न रेनेगेड्स जैसी बड़ी टीमों के लिए खेल चुके हैं। गेल के नाम एक खास रिकॉर्ड भी है। गेल टेस्ट में तिहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक ठोकने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।