फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

Fri, 13 Jan 2017 05:20 PM IST
पवन नाहर/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का एलान सप्ताह भर पहले ही कर दिया था। चयनकर्ताओं ने मुख्य टीम के साथ दो अभ्यास मैचों के लिए इंडिया-ए की दो टीमों का भी ऐलान किया। इसके साथ ही टीम में कई नई चेहरों को शामिल किया गया और कुछ बड़े नामों की टीम में वापसी हुई।
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
पहले मैच में धोनी कप्तान थे और उस मैच में युवी, धवन, रायडु जैसे कई बड़े नाम शामिल थे। दूसरे मैच की कमान रहाणे के हाथ में थी, जिसमें पंत, जैकसन सरीखे नए नामों की भरमार अधिक थी। नतीजन टीम धोनी की कप्तानी में हार गई और रहाणे की कप्तानी में जीती। प्रदर्शन दोनों ही मैचों में शानदार रहा, मगर कुछ युवा चेहरों ने खास ध्यान खींचा। आइए जानिए कौन हैं वो नए नाम, जो सीनियर खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी बजा सकते हैं:
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

3 of 7
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत
मौजूदा रणजी सीजन के बाद दिल्ली के बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की सबसे ज्यादा पैरवी हुई है। रणजी में तिहरा शतक ठोकने के बाद पंत ने अभ्यास मैच में भी शानदार खेल दिखाया। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद 36 गेंदों में 59 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163 से अधिक था। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में भी जगह दी गई है।

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

4 of 7
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव
पंत के अलावा इस गेंदबाज की भी खासी वकालत की जाती है। टीम इंडिया ने आजतक कोई चाइनामैन गेंदबाज नहीं दिया। कुलदीप एक चाइनामैन बॉलर हैं, जो भारतीय पिचों पर काफी सफल साबित हो सकते हैं। इसका उदाहरण कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में दिखाया। कुलदीप ने पहले वनडे में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

5 of 7
दीपक हूडा
दीपक हूडा
हूडा टीम इंडिया के लिए एक और विकल्प साबित हो सकते हैं, जो गेंद और बल्ले, दोनों के साथ कारगर साबित हो सकते हैं। कामचलाऊ ऑफस्पिन करने वाले दीपक हूडा तेजतर्रार और लंबे शॉट्स मार सकते हैं। डेथ ओवर में पिंच हिटर की भूमिका के लिए हूडा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे प्रैक्टिस मैच में हूडा ने 20 बॉल में 23 रन बनाए और मैच को अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

6 of 7
शेल्डन जैकसन
शैल्डन जैकसन
सौराष्ट्र के इस विकेटकीपर के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। दलीप ट्रॉफी में इंडिया ग्रीन के लिए जैकसन ने खूब अच्छा खेल दिखाया। 30 साल के जैकसन युवा तो नहीं हैं, मगर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। जैकसन एक ओपनर हैं और दूसरे अभ्यास मैच में इन्होंने रहाणे के साथ 119 रनों की साझेदारी की। जैकसन ने अभ्यास मैच में 56 गेंदों में 59 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यंग इंडिया के ये खिलाड़ी हैं कई बड़े नामों के लिए खतरे की घंटी

7 of 7
परवेज रसूल
परवेज रसूल
27 वर्षीय रसूल कई सीरीज के लिए टीम में शामिल हो चुके हैं, मगर खेलने का मौका सिर्फ एक ही वनडे में मिला है। इस एक वनडे में रसूल को बल्लेबाजी का अवसर तो नहीं मिला, मगर गेंद से उन्होंन 2 शिकार किए। रसूल एक ऐसे बॉलर हैं, जो जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। हालांकि रसूल के लिए बड़ी चुनौती यह है कि वो लंबे शॉट्स और तेज तर्रार बल्लेबाजी नहीं कर पाते, मगर बड़े मंच पर उनका प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें