टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने जब से पद संभाला है, टीम इंडिया ने उनकी निगरानी में दिन प्रतिदिन तरक्की ही की है। कुंबले ने जुलाई में कोच नियुक्त किए गए, जिसके बाद वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम पहली बार उनके निरीक्षण में खेली थी।
विज्ञापन
कोच कुंबले ने बताया, युवराज के आने के बाद कहां खेलेंगे रहाणे
2 of 6
अनिल कुंबले
कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहला कहा है कि टीम में अच्छी प्रतिस्पर्धा है। युवराज के टीम में वापसी करने से टीम में अच्छा संतुलन बन गया है। इससे मिडल ऑर्डर में जगह पक्की करने के लिए अच्छी प्रतियोगिता देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
कोच कुंबले ने बताया, युवराज के आने के बाद कहां खेलेंगे रहाणे
3 of 6
अनिल कुंबले
- फोटो : twitter
साथ ही कुंबले ने बताया कि युवराज के लौटने से रहाणे का इस्तेमाल टॉप ऑर्डर में किया जा सकता है। कुंबले ने संकेत दिए कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रहाणे सलामी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। संभवत: रहाणे के साथ लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाजी करेंगे।
कोच कुंबले ने बताया, युवराज के आने के बाद कहां खेलेंगे रहाणे
4 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : getty
कुंबले ने कहा कि युवराज, धोनी, मनीष पांडे और केदार जाधव की मौजूदगी रहाणे का मध्यक्रम में खेल पाना मुश्किल ही नजर आता है। कुंबले ने रहाणे को टॉप ऑर्डर का खिलाड़ी माना। रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन
कोच कुंबले ने बताया, युवराज के आने के बाद कहां खेलेंगे रहाणे
5 of 6
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
कुंबले ने धोनी की कप्तान पर कहा कि धोनी ने 10 साल तक सीनियर खिलाड़ियों को बखूबी संभाला। धोनी को टीम का कप्तान तब बनाया गया, जब कुंबले ने संन्यास लिया था। इससे पहले धोनी सिर्फ सीमित ओवरों में ही कप्तानी करते थे।
कोच कुंबले ने बताया, युवराज के आने के बाद कहां खेलेंगे रहाणे
6 of 6
अनिल कुंबले
- फोटो : twitter
कुंबले ने कहा कि धोनी की कप्तानी में सचिन, गांगुली, द्रविड़, सहवाग, लक्ष्मण और हरभजन जैसे तमाम दिग्गज खेले और सभी ने शानदार खेल दिखाया। कुंबले ने कहा कप्तानी छोड़ने का फैसला आसान नहीं होता, मगर धोनी के हिसाब से पद से हटने का यह सर्वश्रेष्ठ टाइम होगा।