फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में नहीं है यूपी की कोई टीम फिर भी यूपी के ये 5 खिलाड़ी मचा रहे हैं धमाल

Sat, 27 Apr 2019 07:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन प्लेऑफ की तरफ अग्रसर हो रहा है। सभी टीमों ने ग्रुप के अपने अधिकतर मुकाबले खेल लिए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए होड़ लगा रही हैं।

वैसे तो टी-20 लीग में 8 अलग-अलग फ्रैंचाइजी हैं लेकिन उनमें उत्तर प्रदेश से जुड़ी कोई फ्रैंचाइजी नहीं है।

हालांकि सभी टीमों में उत्तर प्रदेश के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी टीम का अहम हिस्सा हैं। आईए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

2 of 6
सुरेश रैना
सुरेश रैना
चेन्नई की टीम ने एक बार फिर से प्लेऑफ में जगह बना ली है। धोनी की कप्तानी वाली टीम के खास और पुराने सदस्य सुरेश रैना ने भी बल्ले से जमकर रन बरसाए हैं।

कश्मीर से तालुक रखने वाले सुरेश रैना का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुआ था। रैना ने टी-20 लीग में अब तक खेले गए 11 मैचों में 24.50 की औसत और 121.89 स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने एक अर्धशतक भी बनाया है। रैना ने इसी साल टी-20 लीग में अपने 5000 रन भी पूरे किए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : डेमो
भुवनेश्वर कुमार
हैदराबाद की तरफ से खेल रहे भुवनेश्वर कुमार टीम के मुख्य गेंदबाज हैं। वो इस बार टीम के लिए कुछ मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल भुवनेश्वर इस बार ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए हैं और अब तक खेले गए 10 मैचों में 7.94 की इकॉनमी के साथ 8 विकेट निकाले हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्में भुवनेश्वर ने लीग में खेले गए 112 मैचों में 128 विकेट अपने नाम किया है।

 

4 of 6
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव
कोलकाता की तरफ से खेल रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप के लिए इस बार का सीजन उनकी छवि के अनुरूप नहीं रहा है। कुलदीप ने अब तक खेले गए 9 मैचों में 8.66 की इकॉनमी के साथ मात्र 4 विकेट झटके हैं। कुलदीप ने लीग के इतिहास में अब तक खेले गए 40 मुकाबलों में 39 विकेट अपने नाम किए हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपूर में जन्मे कुलदीप को वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। उनसे देश को बहुत उम्मीदें हैं और हर कोई उनसे एक दमदार प्रदर्शन की आस लगाए हुए है।

 
विज्ञापन

5 of 6
पियूष चावला - फोटो : ipl official web
पीयूष चावला
कोलकाता की तरफ से खेल रहे फिरकी गेंदबाज पीयूष चावला टीम के काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। इस बार के सीजन में पीयूष ने अब तक खेले गए 11 मैचों में कोलकाता की तरफ से सबसे अधिक 9 विकेट लिए हैं।

अलीगढ में जन्में पीयूष चावला टीम इंडिया के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इतना ही नहीं वो वर्ल्ड कप की टीम का भी हिस्सा थे। पीयूष ने इंडियन टी-20 लीग में अब तक खेल गए 155 मैचों में 7.74 की इकॉनमी के साथ 149 विकेट निकाले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी
मौजूदा समय में पंजाब की तरफ से खेल रहे शमी ने इस सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है। अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करते हुए शमी ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं।

यूपी के अमरोहा में जन्मे शमी को वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। शमी ने टी-20 लीग के इतिहास में अब तक खेले गए 54 मैच में 35 विकेट लिए हैं। इस वक्त शमी अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और वर्ल्ड कप में सभी को उनसे उम्मीदें हैं।

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें