फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 इतिहास के वो 5 सबसे रोमांचक मैच, जब आखिरी गेंद पर ही हुआ हार-जीत का फैसला

Mon, 19 Mar 2018 01:43 PM IST
सुमित कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश कार्तिक
निदाहास ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक के धमाके से क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है। आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर दिनेश कार्तिक ने एक बार फिर टीम इंडिया के सिर पर चैंपियन का ताज सजाया है।

बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया यह मैच टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन मैचों में शुमार हो गया है। वहीं टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक पांच ऐसे पेचीदे मुकाबले खेले गए हैं, जिनका कोई तोड़ नहीं है।

चलिए ऐसे ही 5 सबसे रोमांचक मैचों पर नजर डालते हैं, जिसे कमजोर दिल वाले लोग देखने से बचे होंगे:
विज्ञापन

नीदरलैंड्स बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2009

2 of 6
netherland
2009 में खेले गए दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम को घरेलू मैदान पर नीदरलैंड्स से हार काम सामना करना पड़ था। इस रोचमांच मुकाबले में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के सामने 163 रन की चुनौती रखी थी। आखिरी ओवर में नीदरलैंड्स को जीत के लिए 7 रन चाहिए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मैच को लगभग निकाल भी लिया था, लेकिन अंतिम ओवर में उनसे दो रन आउट छूटे। इसके बाद भी इंग्लैंड यह मैच जीत सकती थी, लेकिन अंतिम गेंद पर जेम्स फॉस्टर ने हाथ आया एक और मौका गंवा दिया। इसी के साथ नीदरलैंड्स उस मैच को जीतने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडीलेड, 2011

3 of 6
england
साल 2011 में खेले गए इस निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 157 रन का टारेगट रखा था। इस मैच में शेन वॉटसन ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 31 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने चार विकटें भी ली थीं। आखिरी ओवर में ग्रीम स्वान से पहली दो गेंदो खाली करवाने के बाद तीसरी गेंद पर अपना डेब्यू मैच खेल रहे क्रिस वोक्स को स्ट्राइक मिली। वोक्स ने अपनी शानदार प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कंगारू टीम के जबड़ों से यह मैच जीत लिया। उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए।

इंग्लैंड बनाम भारत, मुंबई, 2012

4 of 6
england
घरेलू मैदान पर इंग्लैंड से मिली इस हार को टीम इंडिया शायद ही कभी भुला पाए। इस मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। गेंद तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के हाथों में थी और इंग्लैंड के कप्तान बल्लेबाजी छोर पर टिके हुए थे। पहले पांच गेंद सही डालने के बाद अंतिम गेंद पर इंग्लिश कप्तान मोर्गन ने छक्का जड़ा और टीम इंडिया के हाथ से जीत छीन ली।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम द. अफ्रीका, जोहानसबर्ग, 2016

5 of 6
australia
इस मुकाबले में मेजबान द. अफ्रीका ने कंगारू टीम के आगे 205 रनों की चुनौती रखी थी। ऑस्ट्रेलिया ने 32 रन के स्कोर पर ही अपने तीन कीमती विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में ओपनर डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पारी को सही ट्रैक पर लेकर आए। वॉर्नर ने इस मैच में 40 गेंदों पर 77 और मैक्सवेल ने 43 गेंदों पर 75 रन जड़े। दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर कंगारुओं ने यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश बनाम भारत, बैंगलुरू, 2016

6 of 6
india
टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के ग्रुप मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 146 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में बांग्लादेश को आखिरी तीन गेंदों पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे। हार्दिक पांड्य के इस चमत्कारी ओवर में टीम इंडिया को चौथी और पांचवीं गेंद पर विकेट मिला। अब आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को जीत के लि दो रन बनाने थे। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में महमदुल्लाह बीट हो गए और एक रन के लिए दौड़ पड़े ताकि मैच टाई हो जाए। लेकिन विकेटों के पीछे चीते की रफ्तार से दौड़ते एमएस धोनी ने मुस्ताफिजुर रहमान को रनआउट कर बांग्लादेश के मंसूबों पर पानी  फेर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें