टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में हार के बाद अब धोनी की टीम के लिए संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसा हो भी क्यों न टीम का अगला मुकाबला हाई-वोल्टेज लेवल का है और इसमें खेल के साथ-साथ करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की सांसें भी लगातार ऊपर-नीचे होंगी। भारत 19 को कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेगा।
ईडन में इन दोनों ही टीमों के आमने-सामने होने से पहले टीम इंडिया पर खासा दबाव होगा क्योंकि वह पिछले मैच में हार के बाद उतरेगी तो शाहिद अफरीदी की अगुवाई में पाक टीम जीत के साथ मेजबान को चुनौती देने को बेताब होगी। अफरीदी खुद बतौर ऑलराउंडर फॉर्म में लौट चुके हैं।
नागपुर में अप्रत्याशित हार के बाद कप्तान धोनी ने कहा भी था कि ईडन में पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले के लिए टीम को फिर से एकजुट करना उनके लिए कठिन नहीं होगा। यही उनका काम है। उनकी कोशिश रहेगी की इस हार को पीछे रखकर अब किस तरह अगले मुकाबलों के लिए जोरदार वापसी की जाए। अब देखना होगा कि धोनी अगले बड़े मैच के लिए क्या कर पाते हैं। फिलहाल उस मैच से टीम इंडिया को कई सबक मिले हैं और टीम को पिछले हश्र से बचने के लिए महामुकाबले में 5 बड़े सबक पर जरूर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
नागपुर से मिले वो 5 सबक, जिन्हें ईडन में करने से बचना होगा
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
पहला, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले के लिए टीम चयन पर काफी ध्यान देना होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में उतरने से पहले धोनी ने उसी टीम पर ध्यान रखा जिसके दम पर वह लगातार जीत दर्ज रही थी, उन्होंने नागपुर में टर्न लेती पिच की हालत पर गौर नहीं किया और टीम चयन में चूक हो गई। एक विशेषज्ञ स्पिनर की कमी तो खली ही साथ ही फिरकी गेंदबाजी का डटकर सामना करने वाले एक और बल्लेबाज को टीम में रखा जाना था जिसका नहीं होना टीम पर भारी पड़ गया। धोनी को ईडन की पिच को देखकर टीम का चयन करना होगा।
विज्ञापन
नागपुर से मिले वो 5 सबक, जिन्हें ईडन में करने से बचना होगा
3 of 7
दूसरा, वनडे हो या टी-20 का वर्ल्ड कप, पाकिस्तान की टीम कभी भी भारत को हरा नहीं सकी है, ऐसे में टीम इंडिया को इस अति आत्मविश्वास से बचना होगा। किसी भी मैच में पुराने रिकॉर्ड का कोई मतलब नहीं होता, जो भी मैच के दिन अच्छा खेलता है जीत उसी टीम को मिलती है।
नागपुर से मिले वो 5 सबक, जिन्हें ईडन में करने से बचना होगा
4 of 7
- फोटो : getty
तीसरा, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (1) की बल्लेबाजी में उतार-चढ़ाव दिखता रहा है। उन्होंने भले ही कई शानदार पारियां खेली हैं लेकिन उनके पास खेलने को ज्यादा शॉट नहीं हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वह सस्ते में आउट हो गए थे, उनका कांफिडेंस इस समय जरूर गिरा होगा। इस महामुकाबले के लिए धवन के बजाए अजिंक्य रहाणे बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। हालांकि रहाणे पिछले मैच में पाक के खिलाफ (एशिया कप) में 0 पर आउट पर आउट हो गए थे, लेकिन रहाणे हर विकेट पर खेलने में सक्षम हैं और उनके पास पूरे मैदान पर खेलने के लिए ढेरों शॉट हैं। धोनी हमेशा बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन रखना पसंद करते हैं लेकिन अगर रोहित शर्मा रहाणे के साथ पारी का आगाज करते हैं तो यह नई जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकती है।
विज्ञापन
नागपुर से मिले वो 5 सबक, जिन्हें ईडन में करने से बचना होगा
5 of 7
युवराज सिंह
चौथा, पिछले वर्ल्ड कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हुए युवराज सिंह इस साल टीम में लौटे हैं लेकिन पिछले मैच में वह नहीं चल पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में स्पिन लेती गेंद को उन्होंने हल्के हाथों से खेलकर एक खराब शॉट खेला और अपना विकेट गंवा बैठे। पाक के खिलाफ बड़े मुकाबले में उन्हें बेहद जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा। वह मध्य क्रम में आते हैं और उनके पास टी-20 क्रिकेट खेलने का 9 साल का अपार अनुभव है। टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं और जिस समय वह क्रीज पर आते हैं वो काफी नाजुक समय होता है और यहां से वह रन बनाते हैं तो टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली
पांचवां, टीम इंडिया की रन मशीन यानी विराट कोहली को भी पिछले मैच से काफी सबक लेना होगा। कोहली इस समय टीम के मैच जीताऊ खिलाड़ी बन गए हैं। एशिया कप में पाक के खिलाफ उन्होंने संयम दिखाते हुए 49 रनों की पारी खेली और टीम को रोमांचक जीत दिलाई थी। जहां तक पिछले मैच की बात है तो विकेटों के पतन के बीच 127 रनों के लक्ष्य के जवाब में उन्होंने 27 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन वह विकेट से दूर जाती गेंद को ठीक से नहीं खेल पा रहे थे और यही कारण है कि अपना विकेट बाहर जाती गेंद को खेलने के चक्कर में ही गंवा दिया। उन्हें ईडन की तेज पिच पर उतरने से पहले इस कमजोरी पर थोड़ी और मशक्कत करने की जरुरत है। मोहम्मद आमिर और मोहम्मद सामी की पेस बैटरी का न सिर्फ मजबूती से सामना करना होगा बल्कि अपना विकेट खराब शॉट खेलकर खोने से बचना भी होगा।