फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए देश में बिकने वाली टॉप टेन कारों से

Mon, 06 Feb 2017 02:00 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
car
क्या आपको पता है कि अपने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें कौन सी हैं। अगर नहीं पता है तो कोई बात नहीं आइए आपको उन 10 कारों से रूबरू करवा देते हैं जो भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी इन टॉप टेन कारों में जनवरी 2017 के बिक्री डेटा कि अनुसार मारुति सुजुकी इंडिया की 8 कारें शामिल हैं। दो और कारें देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया की हैं। 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ऑल्टो 

2 of 11
ये है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार।
बीते महीने इस कार की पूरे देश में 22 हजार 990 यूनिट बिकी। इस तरह से पिछले साल के जनवरी माह के मुकाबले यह बढोत्तरी 7 फीसदी की रही। एक दशक से भी ज्यादा समय से मारूति सुजुकी ऑल्टो लोगों की पसंदीदा कार बनी हुई है। ऑल्टो में 796 सीसी का इंजिन लगा है और यह पेट्रोल व सीएनजी विकल्पों में उपलब्‍ध है।
विज्ञापन

स्विफ्ट डिजायर 

3 of 11
ss
जनवरी में मारुति सुजुकी ने डिजायर की 3 फीसदी ग्रोथ के साथ 18000 कारें बेची हैं। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल सेडान है। इसमें 1197 सीसी पेट्रोल व 1248 सीसी डीजल इंजिन लगा है। इसके पेट्रोल से 20.85 किमीप्रली का माइलेज व डीजल से 26.59 किमीप्रली का माइलेज मिलता है। 

मारुति सुजुकी वैगनआर 

4 of 11
वैगनआर का जलवा अभी भी कायम है।
मारुति सुजुकी वैगनआर जनवरी माह की बिक्री में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली तीसरी कार बन गई है। हाल ही में कंपनी ने इसमें एक और वेरिएंट वीएक्सआई प्लस एड किया है। जनवरी में 17 फीसदी के ग्रोथ के साथ 14 हजार 900 गाड़ियां बेचीं। वैगनआर पेट्रोल व सीएनजी विकल्पों में उपलब्‍ध है। 
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट 

5 of 11
बीते जनवरी माह में मारुति सुजुकी की यह कार बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रही। 3 फीसदी की ग्रोथ के साथ कंपनी ने 14 हजार 540 गाड़ियां बेची। स्विफ्ट एक शानदार कार है जिसमें 4.8 लाख से 7.48 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत में उपलब्‍ध इस कार में पेट्रोल व डीजल ईंधन विकल्प हैं।
विज्ञापन

हुंडई ग्रैंड आई 10

6 of 11
जनवरी में ‌इस कार की बिक्री में जबर्दस्त इजाफा दिखा।
हुंडई ग्रैंड आई 10 बिक्री के मामले में पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही। 31 फीसदी की जबर्दस्त तेजी के साथ कंपनी ने 13 हजार 10 ग्रैंड आई10 बेची। कई सालों से हुंडई की यह कार देश की विश्वसनीय कारों के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। 
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी सेलेरियो 

7 of 11
मारुति सुजुकी सेलेरियो - फोटो : Maruti Suzuki
सेलेरियो पेट्रोल एएमटी की मांग में बीते माह 52 फीसदी की तेजी देखी गई और इसके साथ कंपनी ने 10 हजार 870 कारें बाजार में बेचीं।‌ बिक्री के मामले में छठे नंबर पर आने वाली इस कार में 998 सीसी का पेट्रोल इंजिन लगा है जो कि 67 बीएचपी की शक्ति व 90 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।  

मारुति सुजुकी बलेनो 

8 of 11
sc
जनवरी 2017 में एक बार फिर बलेनो ने खुद को साबित किया और 36 फीसदी ग्रोथ के साथ 10 हजार 470 यूनिट का ग्रोथ दर्ज किया। नेक्सा के जरिए मारुति अपनी इस कार की बिक्री कर रही है और अब तक शानदार सफलता हासिल कर चुकी है। पेट्रोल व डीजल इंजिन में उपलब्‍ध इस कार की वेटिंग अवधि अभी भी लगभग चार महीने की है।

हुंडई आई20

9 of 11
आई 20 की दीवानगी का आलम ये है कि एक बार फिर से यह टॉप टेन बिक्री वाली कारों में शामिल हो चुकी है। 10 हजार 10 यूनिट के साथ यह बिक्री के मामले में आठवें नंबर पर है। अपने फ्लूडिक डिजाइन के साथ लोकप्रियता के नए शिखर पर पहुंची यह कार डीजल व पेट्रोल इंजिन में उपलब्‍ध है। 

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 

10 of 11
विटारा ब्रेजा की लांचिंग को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन यह कार बिक्री के मामले में नौवें स्‍थान के साथ टॉप टेन में बनी हुई है। नेक्सा डीलरशिप के साथ बेची जा रही इस कार की 8932 यूनिट इस बार जनवरी में बिकी। 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ओमिनी 

11 of 11
ओमनी
8727 यूनिट की बिक्री के साथ इस कार की बिक्री में 48 फीसदी की बढोत्तरी दर्ज हुई है। जनवरी 2017 में मारुति सुजुकी ने इसकी 8727 यूनिट की बिक्री की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें