फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किस्से जब कमेंटेटरों को गंवानी पड़ी अपनी नौकरी

Tue, 12 Apr 2016 11:35 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : getty
निकाले जाने के कारण को छोड़ दें तो हर्षा भोगले अकेले कमेंटेटर नहीं है,  5 ऐसे किस्से जब कमेंटेटरों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन

पांच किस्से जब कमेंटेटरों को गंवानी पड़ी अपनी नौकरी

2 of 7
- फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट जगत की ताजा खबर यह है कि अंतरराष्ट्रीय कमेंटरी का चर्चित चेहरा हर्षा भोगले को आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखा गया है, लेकिन अगर सिर्फ उनको हटाए जाने के पीछे के कारण को छोड़ दें तो वह नए नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ हो। आइए, जानते हैं, ऐसे पांच किस्से जब कमेंटेटरों को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। (हर्षा भोगले को लेकर अमर उजाला की एग्सक्लूसिव स्टोरी पढ़नें के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन

डीन जोन्स का हाशिम अमला को आतंकवादी कहना

3 of 7
ipl - फोटो : getty
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और फिर कमेंटरी के जरिए क्रिकेट जगह से ताल्लुक रखने वाले डीन जोन्स को टेन स्पोटर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। दरसअल, उन पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला को आतंकवादी कहने का आरोप लगा था। श्रीलंका और अफ्रीकी टीम के बीच चल रहे टेस्ट मैच के दौरान जब अमला ने श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा का कैच लपका तो, जोन्स ने कमेंटरी के दौरान टिप्पणी की थी, "आतंकवादी ने एक और विकेट झटका"। वह बयान उस वक्त काफी विवादों में आया था।

विंडीज क्रिकेटरों की बुराई में नपें

4 of 7
- फोटो : getty
अगला नाम आता है वेस्टइंडीज के कमेंटेटर फजीर मोहम्मद का। उन पर विंडीज क्रिकेटरों के बारे में मीडिया में गलत बयानबाजी का आरोप लगा था। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान मोहम्मद ने कहा था कि विंडीज क्रिकेटरों की ट्रेनिंग में काफी कमी है। यह बयान सु‌र्खियों में आया और विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन पर बैन लगा दिया। ऐसी संभावना जताई गई थी कि विंडीज के तत्कालीन कोच फिल सिमंस ने बोर्ड को फोन कर मामले की जानकारी दी और उन पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेटरों पर निकाली थी भड़ास

5 of 7
- फोटो : getty
अगला नाम है पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का। संजय को कमेंटरी से हटाया गया था जब 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बिलेटरल सीरीज के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया में भड़ास निकाली। हालांकि बाद में माफी मांगने के बाद उनकी बहाली भी कर दी गई लेकिन उस सीरीज में उन्हें बीच में ही कमेंटरी से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन

मार्क निकोलस पर 2005 में हुई थी कार्रवाई

6 of 7
- फोटो : getty
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कमेंटरी में बड़ा नाम मार्क निकोलस के खिलाफ चैनल नाइन ने 2005 में कार्रवाई की थी। निकोलस को 2005 में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज और उसके बाद वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों से कमेंटरी गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू एक नहीं कई बार नपें

7 of 7
- फोटो : getty
पांचवां नाम है बेबाकी से कमेंटरी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का। ‌सिद्धू पर एक नहीं कई बार कार्रवाई हुई। पहली बार उन्हें ईएसपीएन नेटवर्क ने कसम खाने के आरोप में बैन लगाया था। इसके बाद कमेंटरी के दौरान बांग्लादेश टीम के खिलाफ गलत बात बोलने के आरोप में आईसीसी ने सिद्धू पर बैन लगाया। फिर 2003 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के बारे में गलत बयानबाजी करने के आरोप में उन्हें बैन झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें