फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों बनाई अपनी नई पहचान

Sun, 11 Jun 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी का बहुत बड़ा इवेंट है। इस प्रतियोगिता ने कई खिलाड़ियों को नई पहचान दी है। अलग-अलग टीमों के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाने वाले कई खिलाड़ियों ने इस बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाई। इस प्रतियोगिता के बाद कई खिलाड़ियों का करियर ही बदल गया। जानिए चैंपियंस ट्रॉफी ने किन भारतीय खिलाड़ियों के करियर को नई दिशा दी:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों बनाई अपनी नई पहचान

2 of 6
जहीर खान - फोटो : getty
जहीर खान (आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी 2000)
बाएं हाथ के सबसे सफल भारतीय गेंदबाज जहीर खान ने आईसीसी नॉक आउट ट्रॉफी में अपना शानदार स्विंग और अनुशासित बॉलिंग के दम पर 24.14 की औसत से 7 विकेट चटकाए। अपने पहले ही बड़े टूर्नामेंट में जहीर ने केन्या के खिलाफ 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा एडम गिलक्रिस्ट और स्टीव वॉ उनके शिकार बने। जहीर ने 2011 के विश्व कप में 9 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों बनाई अपनी नई पहचान

3 of 6
युवराज सिंह
युवराज सिंह (आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी 2000)
आईसीसी प्रतियोगिताओं के सरताज युवाराज सिंह गेंद और बल्ले, दोनों से बेहद दोनों से ही खासे खतरनाक साबित हो सकते हैं। 17 साल के युवराज ने अपने दूसरे ही वनडे में ऑस्ट्रेलिया की आग उगलती गेंदबाजी के खिलाफ 80 गेंदों में 84 रन जड़ दिए। इसके बाद युवराज में टी-20 वर्ल्डकप 2007 में शानदार खेल दिखा। 2011 विश्व कप में युवी ने 362 रन बनाए और 15 विकेट चटकाए, जिसके चलते वो 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' बने।

चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों बनाई अपनी नई पहचान

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : icc
विराट कोहली (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2009)
टीम इंडिया का नया तूफान माने जाने वाले विराट कोहली ने 2009 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 79 की यादगार पारी खेली। इस पारी ने मॉडर्न चेज मास्टर के संकेत दे दिए थे। इसके बाद कोहली ने कभी पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में विराट ने 34 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसके बूते भारत ने 5 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों बनाई अपनी नई पहचान

5 of 6
शिखर धवन - फोटो : ESPN
शिखर धवन (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013)
इंग्लैंड में आयोजित गत चैंपियंस ट्रॉफी में एम एस धोनी ने रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी को आजमाया। इस प्रयोग में धवन के बल्ले से जमकर धमाका हुआ और उन्होंने 2 शतक सहित 90.75 की औसत से 363 रन जड़ दिए। इस साल भी धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ा तो श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए इन 5 भारतीय खिलाड़ियों बनाई अपनी नई पहचान

6 of 6
Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार (आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013)
नई गेंद को दोनों ओर स्विंग करवाने में माहिर भुवनेश्वर कुमार ने 2012 में भारत के लिए डेब्यू किया। अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय गेंद पर मोहम्मद हफीज को बोल्ड करने वाले भुवी ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉपी में 22.83 की औसत के 6 विकेट चटकाए। 2014 में इंग्लैंड के दौरे पर गई टीम इंडिया के लुए भुवी ने 19 विकेट चटकाने के अलावा 26.63 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें