फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvPAK: इन '5 शेरों' के दम पर टीम इंडिया ने पाक को किया चारों खाने चित

Thu, 20 Sep 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team india
टीम इंडिया ने बुधवार को एशिया कप के पांचवें मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 43.1 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 29 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए जानते है  टीम इंडिया की इस शानदार जीत वो '5 हीरो' कौन थे?
 
विज्ञापन

रोहित शर्मा

2 of 6
रोहित शर्मा
पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच एक अच्छी साझेदारी होने ही जा रही थी कि शादाब खान ने टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका दिया। उन्होंने 39 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

शिखर धवन

3 of 6
शिखर धवन
हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में 127 रन की शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली। उन्होंने 54 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर फहीम अशरफ ने धवन को बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

भुवनेश्वर कुमार 

4 of 6
bhuvneshwar kumar
पहले मैच में फ्लॉप रहने वाले टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

केदार जाधव

5 of 6
kedar jadhav
केदार जाधव ने इस मुकाबले में 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने बाबर आजम (47), पाक कप्तान सरफराज अहमद (6) और शादाब खान (8) को अपना शिकार बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

6 of 6
bumrah
एशिया कप 2018 का पहला मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 7.1 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें