फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: 'हिटमैन' और इन धुरंधरों के तूफानी प्रदर्शन से टी20 सीरीज जीती टीम इंडिया

Sat, 23 Dec 2017 12:16 PM IST
amarujala.com; presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को इंदौर में खेला गया दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच क्रिकेट फैंस शायद ही कभी भूल सके। यह दावा हम नहीं कर रहे, बल्कि इस मैच में बने रिकॉर्ड्स साबित कर रहे हैं। रोहित शर्मा का होलकर स्टेडियम पर भूकंप आया, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। टीम इंडिया ने भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। अब हम आपको बता रहे हैं कि 88 रन से मिली जीत में टीम इंडिया के किन धुरंधरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की:
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
5) एमएस धोनी- सचमुच एमएस धोनी 'ओल्ड वाइन' हैं। मैच दर मैच वो ऐसा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे टीम इंडिया को बहुत फायदा मिल रहा है। धोनी ने लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 21 गेंदों में दो चौको व इतने ही छक्को की मदद से 28 रन की पारी खेली और टीम को 260 रन के विशाल स्कॉट तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने दो स्टंपिंग करके विकेटकीपिंग की अपनी बादशाहत साबित की। क्या कोई है एमएस धोनी का प्रतिस्पर्धी? इस सवाल का जवाब क्रिकेट फैंस तो बखूबी जान गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
4) युजवेंद्र चहल- लेग स्पिनर ने बड़े स्कोर को देखते हुए फ्लाइट गेंदे डालने में कोई कोताही नहीं बरती और श्रीलंकाई बल्लेबाजों की क्लास लगाई। युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 52 रन देकर चार विकेट लिए और बाजी टीम इंडिया के पक्ष में मोड़ दी। 27 वर्षीय चहल ने उपुल थरंगा (47), सदीरा समरविक्रमा (5), चतुरंगा डी सिल्वा (1) और अकिला धनंजय (5) को अपना शिकार बनाया। चहल ने मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दो मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं। 

4 of 6
team india - फोटो : BCCI
3) कुलदीप यादव- चाइनामैन ने एक ही ओवर में श्रीलंका के तीन विकेट लेकर मैच का तख्ता पलट दिया। उनका ये ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। दरअसल, श्रीलंका ने भी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन कुलदीप यादव ने पारी के 15वें ओवर में कुसल परेरा (77), थिसारा परेरा और असेला गुनारत्ने को आउट करके टीम इंडिया का पलड़ा भारी कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर ने 4 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन

5 of 6
केएल राहुल - फोटो : BCCI
2) केएल राहुल- युवा बल्लेबाज ने होलकर स्टेडियम पर खुलकर अपनी बल्लेबाजी का आनंद उठाया और 49 गेंदों में 5 चौको व 8 छक्को की मदद से 89 रन की पारी खेली। राहुल ने रोहित शर्मा के साथ 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की और फिर टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। राहुल जब आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर 243 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
1) रोहित शर्मा- 'हिटमैन' का सुपरहिट शो से इंदौर में भूकंप आ गया। रोहित शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमा दिया और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। मुंबई के बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 12 चौको व 10 छक्को की मदद से 118 रन बनाए। रोहित की पारी की सबसे खास बात यह रही कि उनके सभी शॉट्स तकनीकी रूप से एकदम सही थे। उनके सभी शॉट्स देखने पर एक ही आवाज निकली, भाई वाह! यह कहना गलत नहीं होगा कि इंदौर के लोगों को रोहित ने क्रिसमस का अद्भुत तोहफा दिया। वो इस लिस्ट के 'सुपरहीरो' रहे।
                                                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें