फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों के दम पर मुंबई ने मारा मैदान, कोहली की टोली को 6 रनों से रौंदा

Fri, 29 Mar 2019 11:36 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl
मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा (33 गेंदों में 48 रन) सूर्यकुमार यादव (38) और अंत में हार्दिक पांड्या की तेज पारियों (14 गेंदों में 32 रन) की बदौलत इंडियन टी-20 लीग के सातवें मुकाबले में बैंगलोर को 6 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं किन 5 जांबाजों ने दिलाई मुंबई को जीत...
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा
इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी पारी खेली।  8 चौका और 1 छक्का लगाते हुए मुंबई का यह कप्तान अर्धशतक के मुहाने पर तभी 10वें ओवर की चौथी गेंद पर उमेश यादव ने उन्हें चलता किया। लेकिन तब तक मुंबई को एक अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 6
युवराज सिंह
भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह धमाकेदार बल्लेबाजी की। युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल के 14वें ओवर की तीन शुरुआती गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए लेकिन चौथी गेंद पर वो कैच आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए।

4 of 6
Suryakumar yadav
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए (24 गेदों की 38 रन) टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया। इस पारी में उन्होंने चार चौके और एक शानदार छक्का लगाया।
विज्ञापन

5 of 6
hardik pandya
अंत में हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों पर 32 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली जिसके दम पर मुंबई की टीम 187 रन तक जा पहुंची। पांड्या ने अपनी विस्फोटक पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media
जसप्रीत बुमराह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। बुमराह ने बैंगलोर की बल्लेबाज का सबसे मजबूत स्तंभ विराट कोहली और हेटमायर-ग्रैंडहोम को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें