फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडन गार्डंस में खेली गई 5 सबसे बेहतरीन पारियां

Thu, 29 Sep 2016 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट की बात की जाए तो कोलकाता के ईडन गार्डंस की एक अलग ही जगह है। इस साल टी-20 विश्व कप के फाइनल में कार्लोस ब्राथवेट के 4 छक्के कौन भूल सकता है। इस मैदान का माहौल ही कुछ ऐसा होता है कि क्रिकेट का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

2 of 7
ईडन गार्डन्स - फोटो : getty
ईडन गार्डंस को ‘भारतीय क्रिकेट का मक्का’ कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इसी मैदान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। अब तक 39 टेस्ट, 29 वनडे और 7 टी-20 देख चुके इस मैदान में कई यादगार पारियां खेलीं गई हैं। देखते हैं इस मैदान पर खेलीं गई सबसे यादगार 5 पारियां:
विज्ञापन

3 of 7
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
एलेस्टर कुक (इंग्लैंड), 190 vs भारत
2012 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी। पहले मैच में हार का मुंह देखने के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में जोरदार वापसी की। इस मैच में भारत के 319 के जवाब में इंग्लैंड ने 523 रन बनाए। इस पारी में एलेस्टर कुक ने 190 रन बनाए। भारत दूसरी पारी में 247 पर सिमट गया और इंग्लैंड ने आसानी से 41 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

4 of 7
वसीम जाफर - फोटो : getty
वसीम जाफर (भारत), 202 vs पाकिस्तान
तकनीकी रूप से काफी सक्षम बल्लेबाज माने जाने वाले वसीम जाफर ने रणजी में बहुत रन बनाए हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज में 2007 में पाकिस्तान खिलाफ शानदार दोहरा शतक बनाया। सीरीज के दूसरे टेस्ट में जाफर के 202 रनों की बदौलत भारत ने 616 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 456 पर ऑलआउट हो गया। हालांकि यह टेस्ट ड्रॉ हो गया, मगर जाफर की यादगार पारी ने सीरीज 1-0 से भारत के नाम कर दी।

 
विज्ञापन

5 of 7
रोहन कन्हाई - फोटो : getty
रोहन कन्हाई (वेस्टइंडीज), 265 vs भारत
50 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट की रीढ रहे रोहन कन्हाई ने भी इस ऐतिहासिक मैदान पर शानदार पारी खेली है। 1958-59 के दौरे पर आई कैरेबियाई टीम के रोहन कन्हाई ने ईडन गार्डंस में गदर मचा दी। अपनी 256 रनों की पारी में रोहन ने 42 बाउंड्रियां लगाईं। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 614 रन बनाए और मैच एक पारी और 336 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : getty
रोहित शर्मा (भारत), 246 vs श्रीलंका
एक दिवसीय क्रिकेट में एक पारी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले रोहित ने यह ऐतिहासिक पारी भी ईडन गार्डंस में ही खेली थी। 2014 में श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले रोहित ने जो किया वो सभी के जहन में जिंदा है। चौकों और छक्कों की बारिश को क्रिकेट प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty
वीवीएस लक्ष्मण (भारत), 281 vs ऑस्ट्रेलिया
2001 में कंगारू टीम भारत के दौरे पर थी। मुंबई टेस्ट जीतने के बाद कंगारू टीम ने कोलकाता में भारत को फॉलोऑन को दिया। इस मैच ने लक्ष्मण ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों से एक पारी खेली। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 445 के जवाब में 171 रन पर सिमटने वाले भारत ने द्रविड़ और लक्ष्मण की 376 रन की पार्टनरशिप के चलते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 384 का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया आखिरी पारी में 212 पर ही सिमट गया और भारत ने सीरीज में वापसी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें