फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 तूफानी बल्लेबाजों ने भी चटकाएं हैं विकेट, एक ने IPL में रचा है इतिहास

Sat, 04 May 2019 04:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एडम गिलक्रिस्ट - फोटो : file
इंडियन टी20 लीग का 12वां सीजन खेला जा रहा है। 51 मैचों के बाद तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। धोनी की चेन्नई, श्रेयस की दिल्ली और रोहित की मुंबई शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है।

अभी तक खेले गए मुकाबलों में कई सारे रिकॉर्ड बने और बिगड़े हैं। लीग के रिकॉर्ड बुक में दर्ज एक ऐसा ही रिकॉर्ड है जिसमें तूफानी बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों ने विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया था।

आइए जानते हैं इस खास रिकॉर्ड से जुड़े खिलाड़ियों और उनके विकेट के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 6
रहाणे
अजिंक्य रहाणे
इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान की टीम से खेल रहे रहाणे अपनी बल्लेबाजी के लिए ज्यादा चर्चित हैं। इन्होंने टी-20 लीग के पहले दो सीजन में मुंबई की तरफ से खेला था। साल 2009 में पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई के कप्तान सचिन ने इन्हें सेंचूरियन की पिच पर गेंदबाजी करने को बोला।

सचिन ने अपने इस फैसले से सभी को हैरान कर दिया लेकिन थोड़ी ही देर बाद अपने करियर का पहला ओवर कर रहे रहाणे ने ल्यूक पॉमर्सबाक को आउट कर सबको अधिक चौंकाया। ये रहाणे की करियर का पहला और आखिरी ओवर था इसमें इन्होने 5 रन देकर 1 विकेट लिया था। रहाणे फिलहाल टीम इंडिया के सदस्य हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गिलक्रिस्ट - फोटो : file
एडम गिलक्रिस्ट
विश्व क्रिकेट में खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल ऑस्ट्रेलिया के गिलक्रिस्ट अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए पहचाने गए। इंडियन लीग में गिलक्रिस्ट ने डेक्कन चार्जर्स और पंजाब के लिए मैच खेले।

इंडियन टी20 लीग में शुरुआत के 6 सीजन खेलने और 2009 में डेक्कन चार्जर्स को चैंपियन बनाने के बाद गिलक्रिस्ट ने 2013 में लीग को छोड़ने का ऐलान कर दिया।

धर्मशाला में अपना आखिरी मैच खेल रहे गिलक्रिस्ट ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए मुंबई के हरभजन सिंह को आउट किया। मुंबई को मैच में जीत के लिए आखिरी ओवर में 50 रन चाहिए थे, उस वक्त विकेटकीपिंग कर रहे गिलक्रिस्ट ने ग्लव्स प्रवीण कुमार को देकर खुद गेंदबाजी करना शुरू किया। गिलक्रिस्ट ने अपने करियर के पहले और आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर हरभजन को आउट कर दिया।

विकेट लेने के बाद गिलक्रिस्ट ने बच्चों की तरह मैदान में लेटते हुए और डांस करते हुए जश्न मनाया।

4 of 6
शिखर धवन - फोटो : file
शिखर धवन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और मौजूदा समय में  दिल्ली के लिए खेल रहे शिखर धवन अपनी बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। लेकिन बावजूद इसके बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन के नाम 4 विकेट हैं।

धवन ने लीग के शुरुआती सीजन डेक्कन चार्जर्स की तरफ खेले थे। धवन ने वीरेंदर सहवाग, सौरव गांगुली, शॉन मार्श और डेविड वार्नर के विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
फिंच - फोटो : social media
आरोन फिंच
वर्ल्ड कप में इस बार ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी करने वाले फिंच ने इंडियन टी-20 लीग में सात अलग-अलग टीमों के लिए खेला है। साल 2013 में इन्हें पुणे वारियर्स इंडिया टीम की कप्तानी दी गई थी।

उसी समय वानखेड़े में खेले गए मुंबई के खिलाफ एक मैच में फिंच ने गेंदबाजी करना शुरू किया। पहले ओवर के बाद फिंच ने 9वां ओवर किया जिसमें उन्होंने 44 रन पर बल्लेबाजी कर रहे सचिन तेंदुलकर को कैच आउट करवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिंडल सिमंस - फोटो : IPL official web
लेंडल सिमंस
खतरनाक बल्लेबाजी करने वाले विंडीज के सलामी बल्लेबाज सिमंस ने मुंबई की तरफ से इंडियन टी-20 लीग में खेला है।

साल 2014 में कोलकाता के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित ने 5वें गेंदबाज के लिए सिमंस को गेंद सौंपी।  सिमंस ने बल्लेबाजी कर रहे रोबिन उथप्पा को क्लीन बोल्ड कर विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें