सोचा था ये वर्ल्ड कप में कमाल करेंगे, पर ऐसा हुआ नहीं। अब आईपीएल में इनके अच्छे प्रदर्शन की आस है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस
2 of 6
- फोटो : getty
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पर क्रिकेट एक्सपर्ट पहले दावा कर रहे थे कि ये बल्लेबाज कम से कम दो बड़ी पारी तो
खेलेगा। लेकिन टूर्नामेंट के 5 मुकाबलों में यह बल्लेबाज एक बड़ी पारी खेलने में भी कामयाब नहीं रहा। हालांकि अभ्यास मैच में
वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 98 रनों की पारी खेलने के बाद उन पर दावा और भी मजबूत हो गया था। वह कुल पांच मैचों में 17.6 के
औसत से कुल 88 रन ही बना सके। अपने होमग्राउंड में विंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके बल्ले से जरूर 43 रनों की पारी
निकली थी। आईपीएल में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित पर एक बार फिर खिताब की उम्मीद है।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस
3 of 6
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज और हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर के खेल में पिछले 2-3 साल में बड़ा सुधार
आया लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में वह बल्लेबाजी साबित नहीं कर सके। उनके बल्ले से कुल 4 मुकाबलों में 9.5 के औसत से
38 रन ही निकले।
वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस
4 of 6
- फोटो : getty
पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज केगिसो रबाडा टीम में एक कामयाब युवा क्रिकेटर के रुप में उभरे है। फ्रीडम सीरीज में भारत को हराने में इस गेंदबाज की भूमिका काफी सराही गई थी। यही नहीं बांग्लादेश, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों में भी रबाडा टीम के हीरो रहे। लेकिन वर्ल्ड कप में इनकी एक नहीं चली। बल्लेबाजों को इनकी गेंद बिल्कुल भी बीट नहीं हुई। अपने 11.4 ओवर के स्पैल में रबाडा ने 125 रन लुटाए जबकि 5 विकेट ही झटक पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस
5 of 6
- फोटो : getty
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन वर्ल्ड कप के नाकाम क्रिकेटरों में से एक हैं। हालांकि कुशल नेतृत्व के चलते इनकी टीम फाइनल में जरूर
पहुंची लेकिन बतौर बल्लेबाजी इन्होंने निराश किया। टूर्नामेंट में खेले कुल 6 मुकाबलों में इनके बल्ले से 13.20 के औसत से 66 रन
निकले।
वर्ल्ड कप में गिरे 'धड़ाम', अब आईपीएल में जगी है आस
6 of 6
- फोटो : getty
अब नंबर आता है टीम इंडिया के टी-20 एक्सपर्ट सुरेश रैना का। वनडे में टीम से बाहर होने के बाद टी-20 में उन्हें पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर श्रीलंका और एशिया कप के बाद वर्ल्ड कप में भी चांस मिला। वर्ल्ड कप में खेले 4 मैचों में वह सिर्फ 41 रन बना सके। आईपीएल में वह गुजरात लायंस के कप्तान चुने गए हैं।