फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं

Thu, 29 Sep 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट ने कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई बड़े सितारे दिए हैं। नाम गिनवाना चाहें तो शायद जगह कम पड़ जाए मगर नाम खत्म नहीं होते। मगर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए हर खिलाड़ी को घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन दिखाना पड़ता है। सचिन से लेकर द्रविड़ तक और कुंबले से लेकर अश्विन तक, सभी रणजी में अच्छा खेल दिखा कर ही टीम में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं

2 of 7
क्रिकेट - फोटो : getty
हालांकि ऐसा जरूरी नहीं कि रणजी में अच्छा खेल दिखाने वाला हर खिलाड़ी ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन जाए। घरेलू क्रिकेट के कई बड़े नाम ऐसे भी है, जिन्होंने लगातार शानदार खेल दिखाया, मगर उन्हें कभी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। उम्र के अलग पड़ाव पर पहुंच चुके ये दिग्गज अब शायद ही कभी टीम इंडिया के लिए खेल पाएं:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं

3 of 7
मिथुन मन्हास - फोटो : getty
मिथुन मन्हास
36 साल के मिथुन मन्हास का करियर औसत 47.02 का रहा है। पहले दिल्ली और फिर जम्मू कश्मीर के लिए रणजी खेलने वाले मन्हास ने रणजी में कुल 8,480 रन बनाए हैं। 153 फर्स्ट क्लास मैचों में 27 शतक बनाने वाले मन्हास ने पिछले रणजी सीजन की 9 पारियों में 81.89 की औसत से 569 रन बनाए थे। हालांकि मन्हास का करियर सिर्फ रणजी के पन्नों में सिमट कर रह गया।

भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं

4 of 7
धीरज जाधव - फोटो : getty
धीरज जाधव
भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार धीरज जाधव अब 37 साल के हो चुके हैं। 50 से ऊपर का औसत रखने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महाराष्ट्र, आसाम और गोवा के लिए 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 23 शतक और 31 अर्धशतक के दम पर 7479 रन बनाने वाले जाधव की औसत 50 से ऊपर ही रही है। टीम में सेलेक्ट होने के बावजूद उन्हें कभी प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद 2009 में आईसीएल ने उनके लिए वापसी के सभी दरवाजे बंद कर दिए।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं

5 of 7
सुमित नरवाल - फोटो : getty
सुमित नरवाल
दिल्ली के लिए शानदार खेल दिखाने वाले 34 वर्षीय सुमित नरवाल ने 23.19 की बेमिसाल औसत से गेंदबाजी की है। इसके अलावा नरवाल निचले क्रम में बल्ले से भी 27.56 की औसत से रन बना सकते हैं। मध्यम गति के इस गेंदबाज ने 53 फर्स्ट क्लास मौचों में सिर्फ 23 की औसत से 186 विकेट लिए हैं। मगर अपनी उम्र के चलते अब शायद ही सेलेक्टर उनके नाम पर गौर करें।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं

6 of 7
विक्रमजीत मलिक - फोटो : getty
विक्रमजीत मलिक
हिमाचल प्रदेश के सबसे उम्दा तेज गेंदबाज विक्रमजीत मलिक ने पिछले एक दशक में 23.42 की औसत बनाए रखी है। 33 वर्षीय मलिक रणजी के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। मलिक ने रणजी में कुल 292 शिकार किए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी मलिक ने 81 मैचों में 308 शिकार किए हैं। युवा तेज गेंदबाजों को मौका देने वाले चयनकर्ताओं की नजर विक्रमजीत मलिक पर पड़ना अब मुश्किल ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े सितारे जो टीम इंडिया के लिए शायद ही खेल पाएं

7 of 7
यशपाल सिंह - फोटो : getty
यशपाल सिंह
34 वर्षीय यशपाल सिंह की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत 51.27 की है। सेना के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज यशपाल सिंह ने घरेलू क्रिकेट में अपना लोहा खूब मनवाया। रणजी में 6,461 रन बना चुके यशपाल ने प्रथम श्रेणी में 18 शतक बनाए हैं। 250 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ यशपाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7,500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उम्र बढ़ जाने के कारण अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू की उम्मीद काफी धुंधली हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें