दिनेश कार्तिक
मनीष पांडे के आउट होने के बाद टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। 19वां ओवर डालने आए रुबेल हुस्सैन के ओवर में कार्तिक ने 22 रन जड़ डाले। इसके बाद भी जीत अभी टीम इंडिया के हाथों से दूर थी। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को 5 रन चाहिए थे, तभी कार्तिक ने ऑफ साइड में लाजवाब छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई