फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के चार दिग्गज बल्लेबाज, जो हुए हैं सबसे अधिक नर्वस नाइंटीज का शिकार

Sun, 19 Jul 2020 12:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धोनी-सचिन - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी मुकाबले में बल्लेबाजों के लिए शतक लगाना बेहद ही अहम होता। हर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश में जुटा रहता है। शतक की अहमियत किसी भी खिलाड़ी बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। शुरुआत में किसी भी गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना बेहद ही मुश्किल होता, इसलिए बल्लेबाज शुरू में अपनी पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं। खिलाड़ी जब अपनी पारी को 90 रन के स्कोर के पार पहुंचाता है, तो यहां से 100 रन तक का सफर बेहद ही मुश्किल माना जाता है। 90 रन के बाद वाले दबाव के चलते दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं उन चार भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जो सबसे अधिक नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तमाम रिकॉर्डों के साथ इस मामले में भी टॉप पर हैं। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार सबसे ज्यादा बार हुए हैं। वो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 28 बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए। 463 वन-डे मुकाबलों में 10 बार, तो 200 टेस्ट मुकाबलों में मास्टर 18 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी इस सूची शामिल हैं। द वॉल के नाम से मशहूर द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और  48 शतक भी लगाए हैं। हालांकि राहुल द्रविड़ 509 मुकाबलों में 14 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में 10 बार और वन-डे क्रिकेट में चार बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।

4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 11 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। सहवाग 104 टेस्ट मैचों में पांच बार और 251 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छह बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में दो तिहरा शतक और वन-डे में एक दोहरा शतक जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक कुल 538 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। धोनी के नाम 16 शतक हैं, लेकिन अपने करियर में वो 11 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। धोनी 90 टेस्ट में पांच बार और 350 वन-डे मुकाबलों में छह बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में धोनी कभी नर्वस नाइंटीज का शिकार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें