फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी के आलोचकों पर बरसे शास्त्री, कहा- 36 की उम्र में युवाओं को दे रहे हैं मात

Tue, 26 Dec 2017 08:29 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी और रवि शास्त्री - फोटो : twitter
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के आलोचकों को लताड़ लगाई है। शास्त्री का मानना है कि पूर्व कप्तान धोनी 36 की उम्र में भी युवाओं को मात दे रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि जो धोनी की आलोचना कर रहे हैं, वो खामी खोजने से पहले 36 की उम्र में अपने करियर को देखें।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : icc
धोनी के पिछले कुछ समय में बल्ले से खराब फॉर्म की जमकर आलोचना हो रही थी। वो जब-जब फेल हो रहे थे तब-तब आलोचक उनके संन्यास लेने की बात पर जोर दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
हालांकि, विकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करके आलोचकों को करारा जवाब दिया। शास्त्री ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'हम मूर्ख नहीं हैं। मैं पिछले 30-40 साल से क्रिकेट देख रहा हूं। विराट इस टीम के पिछले एक दशक से सदस्य हैं। हम जानते हैं कि 36 वर्षीय धोनी अपने से युवा खिलाड़ियों को भी मात दे रहे हैं। लोग जो ऐसा बोल रहे हैं, वो भूल चुके हैं कि इस खेल को कभी खेल चुके हैं।'

4 of 6
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
धोनी का विकेट के पीछे भी कमाल का प्रदर्शन जारी है और मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई युवा खिलाड़ी उनकी शैली के करीब नहीं है। बता दें कि धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 वर्ल्ड कप खिताब जीता है।
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी - फोटो : BCCI
शास्त्री ने कहा, 'अगर आलोचक अपने आप शीशे में देखे और सवाल करें कि 36 की उम्र में उनका प्रदर्शन कैसा था? क्या वो दो रन के लिए तेजी से दौड़ पाते थे? मगर जब तक वो दो रन दौड़ पाते तब तक तो धोनी तीन रन ले लेते हैं। फिर धोनी ने दो वर्ल्ड कप जीते हैं और उनका औसत भी करीब 51 का रहा। आज तक आपके पास ऐसा विकेटकीपर नहीं है, जो धोनी की जगह ले सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एम एस धोनी - फोटो : BCCi
शास्त्री ने आगे कहा, 'धोनी न सिर्फ टीम इंडिया के बल्कि विश्व के भी बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनके पास कुछ ऐसी शैली हैं, जो आप बाजार में भी नहीं बेचना चाहेंगे। आपको वो उनके अलावा किसी और के पास नहीं मिलेगी। वो टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ चुके हैं। इसका साफ मतलब है कि वो 2019 वर्ल्ड कप तक टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें