फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी नहीं पूरी टीम को मिला मैन ऑफ द मैच, ये हैं क्रिकेट इतिहास की तीन खुशकिस्मत टीमें

Thu, 04 Apr 2019 03:37 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मैन ऑफ दी मैच न्यूजीलैंड टीम - फोटो : social media
ये सभी को मालूम है कि क्रिकेट एक टीम गेम है, जिसमें सभी की भागीदारी होती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी एक खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर पूरे मैच का हाल बदल जाता है। यही कारण है कि क्रिकेट में उस बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा जाता है।

अमूमन जीतने वाली टीम के ही खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जाता है, लेकिन कई बार हारने वाली टीम के खिलाड़ी को भी प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दे दिया जाता है।

इसके अलावा तीन बार ऐसे मौके भी आए हैं जब पूरी एक टीम को ही मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दे दिया गया है। इसमें दो बार वन-डे क्रिकेट और एक बार टेस्ट क्रिकेट में ऐसा हुआ है। आइए जानते हैं कि ऐसा कब और क्यों हुआ जब पूरी टीम को ही मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

2 of 7
न्यूजीलैंड मैन ऑफ दी मैच - फोटो : social media
3 अप्रैल, 1996 (न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, चौथा वन-डे)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार पूरी टीम को मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड तब मिला था जब अप्रैल, 1996 में जॉर्जटाउन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 4 रन से हरा दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
न्यूजीलैंड अवार्ड - फोटो : social media
दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही थी और चौथे मैच में भी पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 158 रन पर आलआउट हो गई। हर किसी को लग रहा था कि उस वक्त की वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी मुकाबले को आसानी से जीत लेगी, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों और फील्डर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 104/4 होने के बावजूद 154 पर ढेर कर दिया और 4 रन से मैच जीत लिया।

कम स्कोर वाले मैच में 4 बल्लेबाजों ने रन बनाए थे तो इस्तेमाल किए गए 6 गेंदबाजों में सबने विकेट लिए और पूरी टीम ने जोर लगाया जिसके बाद पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। 

4 of 7
पाकिस्तान मैन ऑफ़ दी मैच - फोटो : social media
1 सितम्बर, 1996 (पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, तीसरा वन-डे)
 
इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेल रही थीं, जहां पाकिस्तान की टीम इज्जत बचाने के लिए खेल रही थी क्योंकि वो पहले के दोनों मुकाबले हारकर सीरीज गंवा चुकी था।
 
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान अवार्ड - फोटो : social media
मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निक नाइट की 125 रनों की पारी की मदद से पाकिस्तान को 50 ओवरों में 247 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की तरफ से सईद और शाहिद अनवर ने 93 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। 

अपना पहला और आखिरी मैच खेलने वाले शाहीद अनवर 37 रन पर आउट हुए और फिर मजबूत शुरुआत के बाद पाकिस्तान की टीम लड़खड़ानी शुरू हुयी और 177/2 से 199/6 पर पहुंच गयी। एक वक्त लगने लगा था कि पाकिस्तान मैच हार जाएगी लेकिन आखिरी में विकेटकीपर रशीद लतीफ ने 28 गेंदों में 31 रन की पारी खेलते हुए दो गेंद शेष रहते ही पाकिस्तान को 2 विकेट से जीत दिलाने में सफल रहे। 

इस मैच में जहां पाकिस्तान के हर बल्लेबाज ने रन बनाए वहीं सभी गेंदबाजों ने भी बढ़िया गेंदबाजी करते हुए विकेट झटके और पूरी टीम ने साथ मिलकर हारे हुए मैच में बाजी मार ली। शानदार टीम वर्क के लिए पाकिस्तान की पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
अफ्रीका अवार्ड - फोटो : social media
15-18 जनवरी, 1999 (वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांचवां टेस्ट)

क्रिकेट इतिहास में ये एकलौता ऐसा टेस्ट था जिसमें पूरी टीम को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। 5 मैचों की सीरीज में अफ्रीका की टीम 4-0 से आगे चल रही थी और आखिरी मैच में वो वाइटवाश के इरादे से उतरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दक्षिण अफ्रीका अवार्ड - फोटो : social media
मैच में वेस्टइंडीज ने शुरुआत अच्छी की और अफ्रीकी टीम के 18/3 गिरा दिए लेकिन मार्क बाउचर के शतक और कालिस की पारियों की मदद से अफ्रीका ने पहली पारी में 313 रन बनाए। उसके बाद गेंदबाजी में एलन डोनाल्ड ने 5 विकेट तो शॉन पॉलक और क्लूजनर ने 2-2 विकेट झटक वेस्टइंडीज को पहली पारी में 144 पर ढेर कर दिया।

इसी तरह दूसरी पारी में अफ्रीका की तरफ से कर्स्टन और रोड्स ने शतक जड़े और दूसरी पारी में अफ्रीका ने 399/5 बनाकर पारी घोषित कर दी। फिर दूसरी पारी में गेंदबाजी में अफ्रीका की तरफ से पॉल एडम्स ने 4 विकेट, कालिस ने 2 तो कलिनन ने 1 विकेट झटककर मेहमान टीम को 351 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और इस तरह पूरी टीम ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें