फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर का जख्म: वो कड़वी रात जब करोड़ों भारतीय दिल एक साथ टूट गए; उम्मीदें टूटीं, आंखें नम हुईं

Wed, 19 Nov 2025 10:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

19 नवंबर 2023 को सबके दिलों में बस एक तस्वीर थी- रोहित ट्रॉफी उठाते हुए… कोहली आसमान की ओर बल्ला उठाते हुए… आतिशबाजी से रोशन होती रात। हालांकि, कुछ घंटे बाद यह सपना ऐसे बिखरा, जिसका जख्म आज भी हर भारतीय के दिल में ताजा है।
विज्ञापन
1 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
19 नवंबर 2023… यह तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए जलते हुए जख्म की तरह दर्ज हो गई। उस सुबह सूरज कुछ ज्यादा चमक रहा था, मानो किस्मत खुद भारत को चमकाने उतरी हो। गली, मोहल्लों में बस एक ही आवाज थी- इंडिया! इंडिया! इंडिया! देश के हर कोने से लोग नीली जर्सी पहनकर अहमदाबाद के लिए निकल पड़े। ट्रेनें खचाखच भरीं, मेट्रो में सांस लेने की जगह नहीं, पर किसी को परवाह नहीं थी। सबके दिलों में बस एक तस्वीर थी- रोहित ट्रॉफी उठाते हुए… कोहली आसमान की ओर बल्ला उठाते हुए… आतिशबाजी से रोशन होती रात।
विज्ञापन

2 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर खचाखच भीड़
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम उस दिन सिर्फ एक मैदान नहीं था…वह एक सपना था, जिसमें 1.32 लाख दिल एक साथ धड़क रहे थे। लोग ट्रेनों, बसों, फ्लाइट्स, कारों से उमड़ पड़े थे। हर तरफ नीला रंग और आंखों में चमकती उम्मीदें। हालांकि, फैंस के मन में कहीं न कहीं डर भी था कि क्या आज भी कोई पुराना सपना टूटने वाला है?
विज्ञापन

3 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
रोहित-कोहली की धधकती शुरुआत…और फिर खामोशी
राष्ट्रगान के बाद जब रोहित और गिल मैदान पर उतरे, स्टेडियम ने दोनों का खूब चीयर किया। रोहित ने जैसे ही पहली और दूसरी गेंद पर बाउंड्री लगाई,  हर भारतीय को लगा- बस, आज हमारी रात है। इसके बाद गिल जल्दी आउट हो गए, पर कोहली उतरे तो दिलों में फिर रोशनी लौटी। स्टार्क को तीन चौके लगाकर कोहली ने मानो कह दिया- ये हमारा विश्व कप है। लेकिन फिर वह क्षण आया जिससे स्टेडियम में खामोशी छा गई। रॉहित का वो ऊंचा शॉट…और ट्रेविस हेड का वह असंभव सा कैच। स्टेडियम बिल्कुल वही मौन हो गया जो पैट कमिंस ने पहले ही दिन कहा था- हम फैंस को खामोश कर देंगे।'

4 of 9
कोहली के आउट होने पर सन्नाटा पसरा - फोटो : ANI
कोहली का आउट होना: जैसे दिल पर कोई भारी पत्थर गिर गया
रोहित के बाद श्रेयस अय्यर भी तुरंत आउट हो गए… और फिर कोहली भी बदकिस्मत तरीके से चले गए। उस पल 1.32 लाख लोगों से भरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। कंधे झुके, चेहरों पर सदमा। 240 का स्कोर बोर्ड पर आया, पर लोगों ने खुद को दिलासा दिया, 'हमारी बॉलिंग अब तक अच्छी हुई है, हम यह लड़ाई जीतेंगे।'
विज्ञापन

5 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
उम्मीद की डोर: बुमराह-शामी ने सांसे जीवित रखीं
पहले ही ओवर में वॉर्नर का कैच छूट गया, लेकिन शामी ने जैसे ही वॉर्नर को आउट किया, स्टेडियम गूंज पड़ा। लोगों ने सोचा- बस, अब से सब अच्छा होगा। बुमराह ने मार्श और स्मिथ को पवेलियन भेजा और उस पल हर भारतीय ने महसूस किया- जिंदगी वापस लौट रही है।
विज्ञापन

6 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
और फिर आई ट्रेविस हेड की वह पारी...
हेड शुरुआत में बुमराह की गेंदबाजी पर परेशान दिख रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे हर चौका, हर छक्का…भारत के सपने को टुकड़े-टुकड़े करता गया। 1.32 लाख लोग एक साथ चुप हो गए। यह वह खामोशी थी जिसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता। लोग सीटों से उठकर बाहर जाने लगे, उनकी आंखों में आंसू नहीं थे…क्योंकि ये आंसू नहीं, सूख चुकीं उम्मीदें थीं।
विज्ञापन

7 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
हार: एक दृश्य जो आज भी आंखें नम कर देता है
जब ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की और कमिंस ने ट्रॉफी उठाई, भारतीय खिलाड़ी चुपचाप अपने चेहरों को कैप से ढकते हुए चले गए। पीठ झुकी हुई… चाल धीमी… आंखें लाल। कुछ खिलाड़ी तो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। क्या रोहित...क्या कोहली...सभी की आंखें नम थीं। हम ट्रॉफी के इतने करीब आकर उससे दूर हो गए थे। स्टेडियम में उस रात सिर्फ रोशनियां थीं, दिल कहीं नहीं थे। 19 नवंबर का वह दर्द आज भी हर भारतीय फैन के भीतर जिंदा है। एक ऐसा जख्म जो वक्त के साथ हल्का नहीं हुआ…बल्कि और गहरा होता गया। क्योंकि उस रात क्रिकेट नहीं हारा था, 140 करोड़ दिल हार गए थे।

8 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
भारत की पारी
मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। रोहित, कोहली और केएल राहुल को छोड़कर कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं चल सका। रोहित ने 31 गेंद में 47 रन, कोहली ने 63 गेंद में 54 रन और राहुल ने 107 गेंद में 66 रन की पारी खेली। शुभमन गिल चार रन, श्रेयस चार रन, रवींद्र जडेजा नौ रन और सूर्यकुमार 18 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क ने तीन विकेट लिए। वहीं, हेजलवुड और कमिंस को दो-दो विकेट मिले। मैक्सवेल और जैम्पा ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने 50 ओवर में 240 रन बनाए।
विज्ञापन

9 of 9
2023 विश्व कप फाइनल - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया की पारी
241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 47 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। डेविड वॉर्नर सात रन, मिचेल मार्श 15 रन और स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने चौथे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी निभाई। हेड 120 गेंद में 137 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन 58 रन और मैक्सवेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए, जबकि शमी और सिराज को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें