फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने से लेकर टीम इंडिया में चयन तक, ये है पृथ्वी शॉ की 10 खास बातें...

Sun, 26 Aug 2018 07:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पृथ्वी शॉ
यदि इरादे मजबूत हो तो उम्र से भला क्या ताल्लुक। जी हां, हम बात कर रहे हैं 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ के बारे में। बता दें कि हाल ही में शॉ को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे व पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। शॉ ने काफी संघर्ष के बाद राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में 10 खास बातेंः
 
विज्ञापन

2 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
पृथ्वी पहली बार 14 साल की उम्र में साल 2013 में सुर्खियों में आए। उस समय उन्होंने रिजवी स्कूल की तरफ से खेलते हुए अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट में 300 गेंदों में 546 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।


 
विज्ञापन

3 of 11
shaw
शॉ ने पिछले साल रणजी और दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक जड़कर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

4 of 11
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा था। उन्होंने साल 2016-17 में मुंबई की तरफ से खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 120 रन की पारी खेली थी और वह मुकाबला मुंबई 6 विकेट से जीता था।
विज्ञापन

5 of 11
सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने पिछले साल दलीप ट्रॉफी में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और सबसे कम उम्र में वह शतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 17 साल की उम्र में इंडिया रेड की तरफ से खेलते हुए इंडिया ब्लू के खिलाफ शतक जड़ा था।
विज्ञापन

6 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : indian express
-पहले 9 प्रथम श्रेणी मैच में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।
विज्ञापन

7 of 11
पृथ्वी शॉ
साल 2012 में पृथ्वी को चीडले हलमे स्कूल, मैनचेस्टर की तरफ से खेलने के लिए इंग्लैंड बुलाया गया था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ते हुए उस दौरे पर 1446 रन बनाए थे। इसके अगले साल 2014 में उन्हें जूलियन वुड क्रिकेट एकेडमी, इंग्लैंड की तरफ से ट्रेंनिंग के लिए ऑफर किया गया। वे यॉर्कशायर ईसीबी काउंटी प्रीमियर लीग में क्लेथोरप्स के लिए खेल चुके हैं।

8 of 11
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने साल 2018 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता। पृथ्वी ने कप्तान के तौर पर अहम भूमिका निभाई।

9 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : CricTracker
बचपन उनका काफी संघर्ष में बीता है। वह प्रैक्टिस करने के लिए रोजाना 2 घंटे का सफर तय करके मुंबई में विरार से चर्चगेट तक जाते थे। क्रिकेट अभ्यास छोड़ना उनके लिए किसी पाप से कम नहीं था।

10 of 11
पृथ्वी शॉ - फोटो : ipl
आईपीएल 2018 में पृथ्वी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.2 करोड़ में खरीदा था। दिल्ली ने उन्हें उनके बेस प्राइस (20 लाख) से 6 गुना ज्यादा रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
 
विज्ञापन

11 of 11
पृथ्वी शॉ
हाल ही में पृथ्वी ने इंडिया 'ए' की तरफ से खेलते हुए चार शतक अपने नाम किए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ 102, लीसेस्टरशायर के खिलाफ 132, दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ 136 और वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ 188 रन बनाए थे। 

ये सारी खूबियां पृथ्वी शॉ को दूसरे खिलाड़ियों से खास बनाती है, जिसे ध्यान में रखते हुए ही चयनकर्ताओं ने मौजूदा इंग्लैंड दौरे में अंतिम 2 टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ का चयन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें