फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान की ओर एक साहसी कदम: पूर्व भारतीय कोच की संतान अनाया बांगड़ कराएंगी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी, परिवार भी साथ

Wed, 04 Feb 2026 05:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अनाया बांगड़ का जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी का फैसला सिर्फ एक निजी कदम नहीं, बल्कि समाज में स्वीकार्यता और संवेदनशीलता की दिशा में एक मजबूत संदेश है। परिवार का समर्थन, खासकर पिता संजय बांगड़ का साथ, इस कहानी को और प्रेरक बनाता है।
विज्ञापन
1 of 6
अनाया बागड़ - फोटो : Instagram
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की संतान अनाया बांगड़ मार्च में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराने जा रही हैं। अनाया न सिर्फ एक क्रिकेटर हैं, बल्कि ट्रांसजेंडर अधिकारों की मुखर समर्थक भी हैं। उन्होंने खुलकर अपनी पहचान और जीवन की इस अहम यात्रा को साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
अनाया बागड़ - फोटो : Instagram
परिवार का साथ बना सबसे बड़ी ताकत
अनाया के मुताबिक, उनके छोटे भाई अथर्व बांगड़ हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं। अब उनके माता-पिता ने भी उन्हें पूरी तरह स्वीकार कर लिया है। खास बात यह है कि अनाया की सर्जरी का पूरा खर्च उनके पिता संजय बांगड़ उठाएंगे, जो उनके जीवन का सबसे भावनात्मक और मजबूत सहारा बनकर सामने आए हैं।


विज्ञापन

3 of 6
अनाया बागड़ - फोटो : Instagram
मार्च में थाईलैंड में होगी सर्जरी
अनाया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वह मार्च में थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी (वैजिनोप्लास्टी) कराएंगी। उन्होंने कहा, 'मैं मार्च में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराने जा रही हूं। फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे और अभिनेत्री त्रनेत्रा हलदर गुम्मराजू ने मेरा मार्गदर्शन किया। सर्जरी के बाद मुझे कम से कम एक महीने तक वहीं रहना होगा और करीब छह महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगी, लेकिन मुझे खुशी है कि आखिरकार यह होने जा रहा है।'

4 of 6
अनाया बागड़ - फोटो : Instagram
पांच साल का इंतजार और लंबा आत्म-संघर्ष
अनाया ने स्वीकार किया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा, 'मैंने इस पल का पांच साल तक इंतजार किया है। यही मैं हूं। मैंने कभी खुद को उस जेंडर से जुड़ा महसूस नहीं किया, जिसमें मेरा जन्म हुआ। यह निर्णय वर्षों की थेरेपी, मेडिकल जांच और आत्ममंथन के बाद लिया गया है।'


विज्ञापन

5 of 6
अनाया बागड़ - फोटो : Instagram
पहले अस्वीकार, अब स्वीकार
अनाया ने पहले बताया था कि एक समय उनके पिता ने उनसे कहा था कि क्रिकेट में उनका भविष्य नहीं है। हालांकि समय के साथ हालात बदले। उन्होंने कहा, 'जब मेरे माता-पिता ने देखा कि लोग मेरा सम्मान कर रहे हैं और मेरा साथ दे रहे हैं, तब उन्हें समझ आया कि यह कोई दौर नहीं है। अब मेरे पिता मेरी सर्जरी का पूरा खर्च उठा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय बांगड़-अनाया बांगड़ - फोटो : Sanjay Bangar-Anaya Bangar (instagram)
समाज के लिए एक मजबूत संदेश
अनाया का मानना है कि उनके परिवार का समर्थन कई अन्य ट्रांस महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। उन्होंने कहा, 'भारत जैसे देश में, जहां जेंडर पहचान पर बातचीत आज भी मुश्किल है, मेरे माता-पिता का साथ मेरे लिए सब कुछ है।'


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें