फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायाब अंदाज में दिखे टीम इंडिया के प्लेयर्स

Sat, 17 Sep 2016 10:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
होटल लैंडमार्क में टीम इंडिया का हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपना 500वां टेस्ट मैच खेलने के लिए शनिवार को लैंडमार्क होटल पहुंची। यहां टीम के सदस्यों का फूल, मालाओं के साथ जबरदस्त स्वागत हुआ।  22 सितंबर से होने वाले इस ऐतिहासिक मैच को यादगार बनाने के लिए भारतीय टीम के सभी पूर्व कप्तानों को भी बुलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। दोनों पूर्व कप्तान 21 सितंबर को शहर पहुंच जाएंगे। इस बात की पुष्टि अजहर के मैनेजर अनस बकई ने की है। 
विज्ञापन

अश्विन का हुआ बर्थ डे सेलिब्रेशन

2 of 6
जन्मदिन पर केक काटते अश्विन - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया शनिवार की शाम कानपुर पहुंची। यहां आर.अश्विन का बर्थ डे सेलिब्रेशन हुआ। अश्विन ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। रिद्घिमान साहा, रवींद्र जडेजा और चेतेश्वर पुजारा दोपहर में ही होटल पहुंच गए थे। देर शाम कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, उमेश कुमार और आर. अश्विन होटल लैंडमार्क पहुंचे। यहां सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ।  चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने को फैन्स बेताब दिखे। 
विज्ञापन

कैमरे में कैद की खिलाड़ियों की तस्वीर

3 of 6
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीर अपने कैमरों में कैद करता होटल स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास मल्होत्रा, इंशा मल्होत्रा और मैनेजर मोंटी ने खिलाड़ियों को रूद्राक्ष की माला में 500वां टेस्ट मैच लिखा सिल्वर मेडल पहनाया और चंदन लगाकर परंपरागत तरीके से स्वागत किया। इसके बाद होटल के प्रवेश द्वार पर विराट ने 500वें टेस्ट का केक काटा तो आर अश्विन ने अपने जन्मदिन का। यहां होटल स्टाफ ने अपने कैमरे से टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें कैद कीं। 

मुरली विजय का क्रेज भी कम नहीं

4 of 6
कानपुर के लैंडमार्क होटल में प्रवेश करते एम.विजय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के होटल हैंडमार्क में पहुंचे क्रिकेटर एम. विजय के फैंस उन्हें देखने को होटल के मेन गेट तक आ गये। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने एक-एक करके सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। टीम के सभी खिलाड़ी शनिवार को ही कानपुर पहुंच गए, सिर्फ रोहित शर्मा और मोहम्मद शामी को छोड़कर। इन दोनों खिलाड़ियों के रविवार को आने की संभावना है। 
विज्ञापन

जब होटल पहुंचे पुजार

5 of 6
होटल पहुंचे पुजारा - फोटो : अमर उजाला
पुजारा के होटल पहुंचते ही प्रशंसकों की तालियां बजने लगीं। वहीं कप्तान विराट कोहली से मिलने कई बार कुछ बाहरी लड़के सुरक्षा घेरे को तोड़ने का प्रयास करते देखे गए। हालांकि सिक्योरिटी के तगड़े बंदोबस्त के सामने प्रशंसकों की चल नहीं पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के हर खिलाड़ी नायाब अंदाजे में दिखे

6 of 6
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला
टीम के हर खिलाड़ी का अंदाज नायाब था। खासतौर पर कप्तान विराट कोहली की हेयर स्टाइल, जो पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय भी है। जिसने भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्टाइलिश लुक को देखा वह देखते ही रह गया। रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे भी नए लुक में दिखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें