फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 में एक ओवर में 6 छक्के और 25 गेंदों में शतक, इस खिलाड़ी ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 23 Apr 2019 08:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉर्ज मुनसे - फोटो : social media
स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने ग्लोसेस्टरशर सेकंड इलेवन टीम की ओर से खेलते हुए 25 गेंदों पर न सिर्फ सबसे तेज शतक जड़ा बल्कि एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर रिकॉर्ड बना दिया।

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन

2 of 5
मूंसे - फोटो : social media
मुंसे ने लंदन के ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर रविवार को बाथ सीसी के खिलाफ एक अनाधिकारिक टी-20 मैच में 39 गेंदों पर 147 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में रिकॉर्ड 20 छक्के और पांच चौके जड़े।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
मूंसे शतक - फोटो : social media
मुंसे ने अपना पहले पचास 17 गेंदों में तो अगले सिर्फ आठ गेंदों में पूरे कर लगाया सबसे तेज शतक। टी-20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने आईपीएल में बेंगलोर की ओर से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। 

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019

4 of 5
मूंसे - फोटो : social media
पहले विकेट के लिए जोड़े रिकॉर्ड 221 रन
मुंसे ने साथी जीपी विलोज (115) के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 221 रन की साझेदारी की। विलोज ने अपना शतक 53 गेंदों में पूरा किया। टीसी प्राइज ने 50 रन बनाए। टी-20 में आधिकारिक सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड अफगानिस्तान 278/3 के नाम दर्ज है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इस साल के शुरुआत में हजरतुल्लाह के नाबाद 162 रन से बनाया था।    

UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूंसे - फोटो : social media
ग्लोसेस्टरशर ने तीन विकेट पर 326 रन का टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में बाथ की टीम 214 रन ही बना पाई और ग्लोसेस्टरशर ने 122 रन से मैच जीता। इनपुट: भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें