फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: 35 के पार इन खिलाड़ियों ने खेल के आगे उम्र को भी छोड़ दिया पीछे

Mon, 17 Apr 2017 01:52 PM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 7
फटाफट क्रिकेट यानी टी- 20 को युवाओं का क्रिकेट माना जाता है। 20 -20 ओवर के इस खेल में दर्शक आक्रमक खेल देखना चाहते है और ऐसा माना जाता है कि युवा क्रिकेटर ही दर्शको को स्टेडियम तक ला सकते है, लेकिन आईपीएल में वेटरन खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर इस बात को गलत साबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- आईपीएल 10: आजकल कहां है ये खिलाड़ी, कभी विपक्षी भी कतराते थे इनके नाम से
विज्ञापन

2 of 7
सैमुअल बद्री

36  साल के सैमुअल बद्री ने हाल ही में आईपीएल की पहली हैट्रिक लेेने का रिकाॅर्ड अपने नाम किया।  राॅयल चैलेंजर बैंगलोर की ओर से खेलते हुए बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी आक्रामक गेंदबाजी की। लेग स्पिनर बद्री ने यह सफलता आईपीएल के इस सत्र के अपने पहले मैच में ही हासिल की।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : IPL
आशीष नेहरा

अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा 29 अप्रैल को 38 साल के होने जा रहे है और गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे है। नेहरा ने अपने इस सत्र के पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की और गत उप विजेता राॅयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ जीत में अहम योगदान दिया। नेहरा की करीब 12 सर्जरी हो चुकी है और इस उम्र में भी वह वैसी गेंदबाजी कर रहे है, जैसे कुछ सालों पहले करते थे।

4 of 7
जहीर खान

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज 38 वर्श के जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम हैं और उन्होंने इस सत्र में अभी तीन मुकाबले खेलें। तीनों की मुकाबलों में उन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए शानदार गेंदबाजी की। जहीर नई गेंद को स्विंग और पुरानी गेंद को रिवर्स करवाने में माहिर हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 10: एक भी मैच खेले बगैर इस मामले में अव्वल बने विराट कोहली
विज्ञापन

5 of 7
क्रिस गेल

37 वर्श के क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 255 छकके और नाबाद 175 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। स्टेडियम में दर्शक चाहे विपक्षी टीम को सपोर्ट करने आए हो, लेकिन राॅयल चैलेंजर बैंगलोर का यह बल्लेबाज जब मैदान पर आता है तो पूरा स्टेडियम गेल के लंबे लंबे छक्के के  देखने के लिए तैयार हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
रजत भाटिया

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के आॅल राउंडर रजत भाटिया 37 वर्श से अधिक के हैं। हालांकि इस सत्र में अभी तक वे बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन गेंदबाजी से जरूर कमाल कर किया। दिल्ली के इस खिलाड़ी को अभी तक भारतीय टीम से बुलावे की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रवीण ताम्बे

सनराइजर्स हैदराबाद ने 45 वर्शीय गेंदबाज प्रवीण ताम्ब को अपने साथ जोड़ा। हालांकि इस सत्र में अभी तक उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला, लेकिन पिछले सीजन में ताम्बे ने गुजरात लायंस की ओर खेलता था। आप जानकर चैक जाएंगे कि ताम्बे ने 41 वर्श की उम्र में आईपीएल में पर्दापण किया था,   उन्हें राजस्थान राॅयल्स  ने अपने साथ शामिल किया था। हालांकि इस सत्र में हैदराबाद ने उन्हें 10 लाख में खरीदा।

यह भी पढ़ें-IPL-10: इन खिला़ड़ियों के नाम दर्ज हैं सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें