होली पर पिकनिक मनाने गए पांच दोस्त गुरुवार दोपहर नहाते वक्त गंगा में डूब गए। दो को गोताखोरों ने बचा लिया जबकि तीन दोस्तों के शव 18 घंटे बाद शुक्रवार को मिले। सीओ कैंट रवि कुमार सिंह का कहना है कि दोस्तों के शराब पीने के बाद नशे में गंगा नहाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 6
मृतकों की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर शराब की बोतल और खानेपीने का सामान मिला है। चकेरी के चिश्ती नगर निवासी राजकुमार का बेटा राहुल यादव उर्फ बड़े, नंद किशोर गौतम का बेटा दीपक गौतम, मोतीलाल का बेटा रोहित कुमार शर्मा (21), पप्पू सोनी काबेटा राहुल उर्फ धन्नु (23) और शिवम कुमार मिश्रा(22) दोस्त थे।
विज्ञापन
3 of 6
गुमसुम मृतका की मां
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को होली खेलने के बाद घर में बिना बताए सभी गंगा नहाने के लिए जाजमऊ के नए गंगा पुल के नीचे पहुंच गए। इसके बाद सभी गंगा की रेती में जा पहुंचे। ये लोग शराब की बोतल और खाने पीने का सामान ले गए थे। शराब पीकर रेती और गंगा की धारा में राहुल उर्फ बड़े को छोड़कर बाकी सब पकड़म-पकड़ाई खेलने लगे।
4 of 6
मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रोहित, राहुल और शिवम गहरी धार में चले गए। उन्हें बचाने दीपक गौतम आगे बढ़ा तो गहराई में चला गया। शोर मचाने पर कुछ तैराक युवक गंगा में कूदकर दीपक को बाहर निकाल लाए। राहुल उर्फ धन्नु, शिवम कुमार मिश्रा, रोहित कुमार शर्मा डूब गए।
विज्ञापन
5 of 6
रोते बिलखते परजिन
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह 10:30 बजे गोताखोर तीनों शव बाहर निकाल सके। जाजमऊ में दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे युवक डूबे थे। स्थानीय पुलिस, एसीएम टू, सीओ छावनी आदि ने नाव से लापता लड़कों की तलाश शुरू की। इसके बाद शाम 6 बजे शुक्लागंज से 7 और शहर के 4 गोताखोर नदी में उतारे गए।
रोहित शर्मा (21) मोतीलाल का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां गौरी और छोटी बहन शोभा का रो-रोकर बुरा हाल था। मोतीलाल ने बताया कि रोहित उसके साथ मजदूरी करता था। घटना के बाद इलाके में होली का जश्न मातम में बदल गया। आस-पड़ोस के लोग मृतकों के घर पहुंचे और परिवार वालों को संभाला।