फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खून के लिए नहीं भटकेंगे जरूरतमंद, आ गया ब्लड डोनर एप

Tue, 27 Sep 2016 12:17 PM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
chirayu - फोटो : AmarUjala
अब जरूरतमंदों को इमरजेंसी के मामलों में खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दून में बीटेक के एक छात्र ने ऐसा मोबाइल एप बनाने का दावा किया है, जिसके जरिये आसपास के ब्लड डोनर्स को ढूंढना बेहद आसान होगा। अगले एक माह में यह मोबाइल एप राजधानी में काम करने लगेगा।
विज्ञापन

2 of 7
chirayu
डीआईटी यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र चिरायु त्रिपाठी के अनुसार कुछ समय पूर्व फिल्म ‘सुल्तान’ देखते वक्त उन्हें यह आइडिया आया। फिल्म में ओ नेगेटिव खून न मिलने से सुल्तान के बेटे की मौत हो जाती है। यह देखकर उन्हें लगा कि कोई ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे जरूरतमंद को तुरंत खून मिल सके। उन्होंने कॉलेज के अन्य छात्रों के साथ इसे लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

3 of 7
blood donation - फोटो : AmarUjala
उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का सुझाव दिया, जिसमें सभी रक्तदाताओं की ऑन टाइम लोकेशन हो। जरूरत पड़ने पर तुरंत अपने पास के डोनर से बात कर उससे मदद मांगी जा सके। साथी छात्रों को उनका यह सुझाव बेहद पसंद आया। जिसके बाद उन्होंने लाइफ लाइन के नाम से ग्रुप बनाया।

4 of 7
chirayu - फोटो : AmarUjala
उन्होंने बताया कि अब इसका मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। मोबाइल एप में जैसे ही कोई जरूरतमंद अपनी लोकेशन और ब्लड ग्रुप डालेगा, उसके आसपास के सभी डोनर्स की लोकेशन और कांटेक्ट मिल जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
रक्‍तदान
इससे जरूरतमंद अपने पास के रक्तदाता को आसानी से ढूंढ सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी दो सौ से अधिक डोनर्स का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वह हर ब्लड ग्रुप के एक हजार रक्तदाताओं को जोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
blood donation - फोटो : file photo
कब किया रक्तदान 
मोबाइल एप पर यह जानकारी भी मिलेगी कि रक्तदाता ने आखिरी बार कब रक्तदान किया है। इससे उन लोगों को ढूंढने में आसानी होगी कि उसके अंतिम रक्तदान को तीन माह से अधिक का समय हो चुका है या नहीं। वहीं रियल लोकेशन पता चलते से केवल उन्हीं डोनर्स से संपर्क किया जा सकेगा, जो जरूरतमंद के पास पहुंच सकते हों। इससे इमरजेंसी के मामले में अनावश्यक संपर्क करने में लगने वाला समय बच सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्तदान महादान - फोटो : file
अन्य शहरों को भी जोड़ेंगे
चिरायु ने बताया कि एप में अन्य शहरों को भी जोड़ने की योजना है। दून के बाद आसपास के शहरों के रक्तदाताओं का ग्रुप बनाकर उन्हें जोड़ा जाएगा। इससे उन शहरों में भी लोगों को आसानी से रक्तदाता मिल सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें