उत्तर प्रदेश में बड़े परिवर्तन के बाद अब मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात को लेकर चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। बीजेपी की बम्पर जीत से साधु, सन्यासी और महंत भी बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
जानें, महंत और साधु किसे बनाना चाहते हैं ‘यूपी का मुख्यमंत्री’
2 of 5
साधु संत
पूरे प्रदेश में कमल के फूल के साथ भगवा चोला लहर रहा है। ऐसे में लोग सीएम किसे देखना हैं इस सवाल पर साधुओं ने अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन
जानें, महंत और साधु किसे बनाना चाहते हैं ‘यूपी का मुख्यमंत्री’
3 of 5
साधु संत
मंगलवार को धर्मनगरी चित्रकूट में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए उनके समर्थक पूजा पाठ करने पहुंचे। यहां साधु, संतों के साथ राजनाथ के समर्थकों ने परिक्रमा भी लगाई। चित्रकूट जिले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में रहते हैं।
जानें, महंत और साधु किसे बनाना चाहते हैं ‘यूपी का मुख्यमंत्री’
4 of 5
साधु संत
मतगणना के बाद चित्रकूट की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत होने के बाद अब मुख्यमंत्री के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री का भी नाम आने पर सभी समर्थक उत्साहित हैं। मंगलवार को सैकड़ों समर्थक धर्मनगरी में पहुंचकर पूजा पाठ कर कामदगिरि की परिक्रमा कर भगवान से उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की प्रार्थना कर रहे हैं।
जानें, महंत और साधु किसे बनाना चाहते हैं ‘यूपी का मुख्यमंत्री’
5 of 5
साधु संत
धर्मनगरी में साधू-संतों के बीच भी राजनाथ की अच्छी छवि बनी हुई है। सीएम किसे बनाना चाहते हैं के सवाल पर महंत व साधुओं ने एकमत होकर केवल राजनाथ सिंह का नाम लिया है।