पांच दिनों में दूसरे बड़े रेल हादसे ने यूपी के रेल यात्रियों को परेशान जरूर कर दिया है। रेल यात्रा के नाम पर लोगों के मन में कहीं न कहीं अब डर की भावना भी आने लगी है।
विज्ञापन
2 of 5
कैफियत एक्सप्रेस
बुधवार तड़के औरैया में कैफियत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में सवाल उठता है कि इन हादसों का जिम्मेदार आखिर कौन है? औरैया के डीएम और एसपी मौके पर मौजूद हैं घायलों की मदद के लिए औरैया, इटावा और कन्नौज से एंबुलेंस और पुलिस बल मंगा लिए गए हैं। राहत कार्य के लिए लखनऊ से एनडीआरएफ की एक टीम भी रवाना हो चुकी है। उधर आजमगढ़ में रेल दुर्घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के परिजन अपनों की सलामती की खबर पता करने स्टेशन पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
औरैया रेल हादसा
कमिश्नर के बयान और ड्राइवर के बयान से साफ हो रहा है कि अचानक 2.52 पर डंपर पलटा तभी ट्रेन आ गई अब सवाल उठता है कि रेल लाइन के किनारे से डंपर के गुजरने को लेकर कई एहतियात नहीं बरता गया।
4 of 5
औरैया रेल हादसे में घायल
इतने व्यस्त रेलमार्ग पर यह बडी लापरवाही है। बताया जा रहा है कि रेलवे कॉरिडोर का काम चल रहा था इसी दौरान डंपर ट्रैक किनारे मिट्टी डाल रहा था. इसी बीच कैफियत एकप्रेस आ गई।
कैफियत एकप्रेस के ड्राइवर एसके चौहान ने कहा कि सामने पटरी पर लोडर खड़ा था। इसकी कहीं कोई सूचना नहीं दी गई थी। ट्रेन की रफ्तार में थी ऐसे में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित करने की कोशिश की गई इसके बावजूद इंजन लोडर से टकरा गया। अगर पहले ही सूचना दे दी गई होती तो ट्रेन की स्पीड धीमे होती और आउटर पर रोक दी जाती, बड़ी दुर्घटना होने से बच जाती।