यूपी के कानपुर देहात में खाकी को शर्मसार करने वाले एक सिपाही की हरकत कैद हुई तो आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। जानें क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
चोरी ओर लूट की घटनाएं तो हमेशा होती रहती हैं। मूसानगर में एक वर्दी वाले ने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अर्पित गुप्ता ने बताया उनकी मां ऊषा गुप्ता का गजनेर रोड पर इंडियन आयल का पेट्रोलपंप किसान सेवा आश्रम के नाम है। जिसका संचालन वह करता है। रात में पंप पर दो कर्मचारी सुरेंद्र यादव और संजय पाल आफिस के बगल में शटर वाले कमरे में सो रहे थे। देर रात डायल 100 नंबर बोलेरो में सवार पुलिस कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
एक पुलिस कर्मी ने सो रहे पंप कर्मी से कुर्सी मांगी थी। उसने चाभी मैनेजर के पास होने की बात कह दी। जिसपर नाराज होकर पुलिस कर्मी देख लेने की धमकी देकर चला गया। पेप कर्मी वही पर सो गए। दोबारा फिर वहीं पुलिस कर्मी खिड़की पास आया और सोता हुआ देखकर मोबाइल लेकर चला गया। सुबह पंप कर्मी ने मोबाइल खो जाने की जानकारी दी। सीसी टीवी कैमरा का वीडियो देखा गया तो उसमें मोबाइल चोरी करके ले जाता हुआ कांस्टेबिल दिखा।
वीडियो वायरल होते ही आनन फानन में कांस्टेबिल ने आकर मोबाइल वापस कर दिया। जिसकी तहरीर डायल 100 नंबर के कांस्टेबिल अजयकुमार ने दी गई। थानाध्यक्ष भीमसेन पोनिया ने बताया कि अजय यादव के खिलाफ मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया की मामले को संज्ञान में लेकर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।