फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात के चंद घंटों पहले दिया बेटे को जन्म, यह देख दूल्हे के उड़ गए होश

Fri, 23 Feb 2018 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कोतवाली सफीपुर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन ने कुछ ही देर बाद एक बच्चे को जन्म दे दिया। फेरों के 11 घंटे बाद दुल्हन के प्रसव होने से ससुरालीजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

 
विज्ञापन

2 of 4
नवविवाहिता
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का विवाह बिछिया ब्लाक के एक गांव में रहने वाली लड़की से तय हुआ था। मंगलवार को युवक बारात लेकर गया था। रात में सारी रस्में पूरी हुईं। बुधवार सुबह बारात विदा हुई।

 
विज्ञापन

3 of 4
कोतवाली सफीपुर
ससुराल पहुंची दुल्हन के पेट में बुधवार दोपहर बाद दर्द होने लगा। घर की महिलाएं कुछ समझ पातीं, तभी दुल्हन को प्रसव हो गया। उसने एक बेटे को जन्म दिया। इसकी सूचना पर चखचख शुरू हो गई। दूल्हे ने पहले दुल्हन से बात की। उसने एक युवक से संबंध होने की बात स्वीकार की। दूल्हे ने दुल्हन के मायकेवालों बुलाया और उसे ले जाने के लिए कहा। मायकेवाले तैयार नहीं हुए तो दूल्हा कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर ससुर, सास और पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
 
विज्ञापन

4 of 4
सफीपुर कोतवाली
दूल्हे ने बताया कि उसके माता पिता का देहांत हो चुका है। उसने शादी में खर्च के लिए  पांच बिस्वा जमीन  बेच दी। उसे अकेला समझ कर धोखा किया गया। सफीपुर कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि दुल्हन के मायके पक्ष के लोगों से बात हुई है। उन्होंने गुरुवार को बेटी को ले जाने की बात कही है। फिलहाल दुल्हन अभी दूल्हे के ही घर पर है। प्रधान से  देखरेख करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें