एयरपोर्ट निदेशक ने मंगलवार को लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट में मॉक ड्रिल से अफसरों और कर्मचारियों की चुस्ती परखी। देखें क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन
2 of 6
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) भवन में मंगलवार को अचानक दो आतंकवादी घुस गए और एटीसी अफसरों-कर्मियों को कमरे में बंधक बना लिया। बाद में उन्होंने खुद इसकी सूचना एयरपोर्ट अधिकारियों को दी तो अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
3 of 6
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
आनन-फानन इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। एयरपोर्ट निदेशक पीके श्रीवास्तव, सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट गंगा शंकर, एसपी पूर्वी शिवराम यादव, एटीएस कमांडर राजेश साहनी व एसीएम अनिल कुमार मिश्रा के अलावा एटीएस दस्ता, बीडीडीएस व दमकल वाहन के साथ ही जिले के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
4 of 6
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
एटीसी भवन को घेर लिया गया। आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद कमरे में बंधक बनाए गए एटीसी अफसराें-कर्मियों को मुक्त कराते हुए दोनों आतंकवादियों को दबोचा गया।
विज्ञापन
5 of 6
मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर दो से साढे़ तीन बजे तक एयरपोर्ट पर यह घटनाक्रम मॉक ड्रिल का था। जो आतंकवादियों से निपटने में संबंधित विभागों के अफसरों एवं सुरक्षाकर्मियों की फुर्ती परखने को किया गया था। बाद में मॉक ड्रिल का पता चलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
वहीं एयरपोर्ट पर पुलिस के बैरियर व वॉच टॉवर लगाए जाएंगे। मॉक ड्रिल के बाद एयरपोर्ट अथारिटी एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की समीक्षा की। निदेशक ने बताया कि एटीएस व पुलिस ने यह महसूस किया कि कई अहम स्थानों व रास्तों पर चेक पोस्ट बनाने की जरूरत है।