पीसीए स्टेडियम में सोमवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को देखने के लिए आए दर्शकों से स्टेडियम भरा रहा। दर्शकों ने इस मैच का खूब आनंद उठाया। वहीं इन सबके बीच प्रशंसक क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर को तलाशते रहे।
विज्ञापन
2 of 6
मुंबई इंडियंस Vs किंग्स XI पंजाब
- फोटो : amar ujala
टॉस जीतकर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। दर्शकों की खुशी जल्द उस समय फुर्र हो गई, जब टीम के कप्तान रोहित शर्मा पारी की पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले चलते बने। रोहित को संदीप शर्मा ने शून्य पर आउट किया।
विज्ञापन
3 of 6
मुंबई इंडियंस Vs किंग्स XI पंजाब
- फोटो : amar ujala
मैच के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर जब पार्थिव पटेल ने लांग ऑन पर शॉट लगाया तो खिलाड़ी ने गेंद को कैच कर लिया। खुद को आउट मानकर पार्थिव पवेलियन की ओर जाने लगे। वह आधा रास्ता पार कर चुके थे, इसी दौरान उन्हें अंपायर की ओर से पता चला कि वह नो बॉल थी। अचानक मिली इस खुशी से पटेल का चेहरा खिल उठा और वह वापस बल्लेबाजी करने पहुंच गए।
4 of 6
मुंबई इंडियंस Vs किंग्स XI पंजाब
- फोटो : amar ujala
इसके बाद 9.1 ओवर में जब पार्थिव को अक्षर पटेल ने 32 के निजी स्कोर पर स्टंप आउट किया तो वह पवेलियन की ओर चल पड़े। लेकिन इस बार फिर किस्मत ने उनका साथ दिया। रिप्ले में जब अंपायर ने देखा की स्टंप के साथ उनका पैर क्रीज के अंदर था तो पार्थिव फिर से बल्लेबाजी करने पहुंच गए। दो बाद आउट होने के बाद वापस आने पर दर्शकों ने भी पार्थिव की पारी का खूब लुत्फ उठाया। उन्होंने दो बार मिले जीवनदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया। उन्होंने 40 गेंदों पर अर्धशतक जड़ टीम के टोटल स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
5 of 6
मुंबई इंडियंस Vs किंग्स XI पंजाब
- फोटो : amar ujala
मुंबई इंडियंस की ओर से हरभजन सिंह को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका दिया गया। इसे लेकर भज्जी भी मैच से पहले मैदान पर वार्म अप सत्र में काफी उत्साहित नजर आए। मैच के दौरान अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के बड़े बेटे पहुंचे। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब का हौसला बढ़ाने के लिए टीम की सह मालकिन प्रीटी जिंटा भी पहुंचीं।
मुंबई इंडियंस Vs किंग्स XI पंजाब
- फोटो : amar ujala
मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों के बीच इस मुकाबले को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ था। दर्शक पंजाबी गीतों पर थिरकते दिखे।